1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Rashi Parivartan: अक्टूबर में इन राशियों में होगा 7 ग्रह का गोचर, खुद आएंगी मां लक्ष्मी, खुल जाएगा बंद किस्मत का दरवाजा

Rashi Parivartan: अक्टूबर में इन राशियों में होगा 7 ग्रह का गोचर, खुद आएंगी मां लक्ष्मी, खुल जाएगा बंद किस्मत का दरवाजा

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Sep 27, 2022 12:02 pm IST,  Updated : Sep 27, 2022 01:57 pm IST

Rashi Parivartan: कुछ ग्रह आपके लिए अच्छे होते हैं तो वहीं कुछ ग्रह आपके लिए अमंगल होते हैं। ग्रह अक्सर अपनी राशि बदलते रहते हैं। वहीं अक्टूबर महीने में भी 7 ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। उनके इस गोचर काल से अगले महीने 6 राशियों के जीवन में बदलाव होगा।

indiatv- India TV Hindi
Rashi Parivartan Image Source : RASHI PARIVARTAN

Highlights

  • अक्टूबर महीने में 7 ग्रह गोचर करने जा रहे हैं।
  • ग्रहों का गोचर मेष राशि के लिए शुभ है।
  • इस गोचर काल से अगले महीने 6 राशियों के जीवन में बदलाव होगा।

Rashi Parivartan:  ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि ग्रह के बदलने से आपकी किस्मत में बदलव हो सकता है। कुछ ग्रह आपके लिए अच्छे होते हैं तो वहीं कुछ ग्रह आपके लिए अमंगल होते हैं। ग्रह अक्सर अपनी राशि बदलते रहते हैं। उनका राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करना सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालता है। वहीं अक्टूबर महीने में भी 7 ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। उनके इस गोचर काल से अगले महीने 6 राशियों के जीवन में बदलाव होगा। चालिए जानते हैं कौन सा ग्रह किस राशि में गोचर करेगा।  

इस दिन होगा ग्रहों का गोचर

  1. मंगल का मिथुन राशि में गोचर: 16 अक्टूबर, 2022
  2. सूर्य का कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश: 17 अक्टूबर 2022
  3. शुक्र का तुला राशि में प्रवेश: 18 अक्टूबर 2022
  4. शनि का मकर राशि में सीधा भ्रमण: 23 अक्टूबर 2022
  5. बुध का तुला राशि में प्रवेश: 26 अक्टूबर 2022
  6. बृहस्पति मेष राशि में विराजमान: 28 अक्टूबर, 2022
  7. शनि ग्रह का मकर राशि में प्रवेश: 23 अक्टूबर, 2022 

मेष राशि

ग्रहों का गोचर मेष राशि के लिए शुभ है। बता दें गोचर के कारण इस राशि वालों के अच्छे दिन आने वाले है। साथ ही इस राशियों के लोगों के सरकारी नौकरी मिलने के शुभ योग बन रहे हैं। इन राशि वालों के रुक हुए काम आज पूरे होंगे साथ ही इनके जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी। पहले से चली आ रही पुरानी बीमारी से निजात पाने में मदद मिलेगी। 

Shardiya Navratri 2022: इस नवरात्रि सालों बाद बन रहा शुभ संयोग, इन राशियों पर बरसेगी मां दुर्गी की कृपा

मिथुन राशि

इन राशि वालों के लिए ये ग्रह मिला-जुला रहने वाला है। बता दें इनके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। इन राशि वालों के सलाह दी जाती है की अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार रखें साथ ही कड़वा बोलने से बचें। इन राशिवालों को अभी यात्रा करना सही नहीं होगा। इस राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य की तरफ खास ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों के लिए ये महीना अच्छा रहेगा। इस राशि के लोगों को कंपनी से अच्छा बोनस मिलेगा और प्रमोशन के भी चांस हैं। बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा। आप कई अलग-अलग साधनों से पैसा कमा सकते हैं। दफ्तर में आपकी तारीफ होगी। परिवार में खुशी का माहौल होगा।

सिंह राशि

इस राशि का स्वामी सूर्य होता है। बता दें अगर सूर्य अगर दूसरे भाव से गुजरते हैं तो यह शुभ नहीं माना जाता है। इन राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना मुश्किलों से भरा होगा। इन राशि के लोगों के कठोर शब्दों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। कोई भी काम करने से पहले उसे अच्छे से सोच समझ लेना चाहिए। साथ ही आप लेन-देन में सतर्क रहें और अपनी सेहत का ध्यान रखें।

Guru Margi 2022: इस दिन देवगुरु बृहस्पति होंगे मार्गी, इन 3 राशियों के जीवन पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

तुला राशि

अक्टूबर में आपको मिले-जुले समाचार प्राप्त होंगे। इन राशि के लोगों विदेश जाने का मौका मिलेगा। इन राशि के लोगों को धन की कमी नहीं होगी। मां लक्ष्मी इस राशि वालों पर खुश रहेगी। बिजनेस बढ़ाने के लिए नया निवेश भी कर सकते हैं। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखे। 

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों के लिए गोचर मिला-जुला रहेगा। इस राशि के लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। घर में जीवनसाथी के साथ क्लेश हो सकता है। इस राशि के लोगों का मानसिक तनाव बढ़े सकता है, लेकिन आप ज्यादा परेशानी से बचें। इन राशि के लोग जो नौकरी में बदलाव की चाह रखने वाले हैं उन्हें जल्द ही अच्छी नौकरी मिलेगी। आपको करियर आगे बढ़ने के लिए नए अवसर मिल सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Shani Sade Sati:इन 3 राशियों पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती, बस करें ये उपाय खुशियों से भर जाएगा जीवन

Vastu Tips: इस दिशा में भूलकर भी न जलाएं अखंड ज्योति, वरना छा जाएगी कंगाली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म