Som Pradosh Vrat Upay: 16 मार्च, सोमवार को सोम प्रदोष का व्रत रखा जाएगा। सोम प्रदोष के दिन भगवान शंकर के निमित्त व्रत करना चाहिए। इससे व्यक्ति के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है और जीवन में वैभव प्राप्त होता है। कहा जाता है कि त्रयोदशी तिथि की रात के पहले प्रहर में जो व्यक्ति किसी भेंट के साथ शिव प्रतिमा के दर्शन करता है वह शुभ फलों को प्राप्त करता है। आपको बता दें कि प्रदोष व्रत और सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ऐसे में इस शुभ संयोग में ये विशेष उपाय करने से समस्त परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं सोमवार और सोम प्रदोष के संयोग में किए जाने वाले उपायों के बारे में।
- अगर आप अपनी धन-संपत्ति में वृद्धि करना चाहते हैं, तो सोम प्रदोष के दिन स्नान आदि रोजमर्रा के कार्यों से निवृत्त होकर एक एकाक्षी नारियल लें और उसे अपने मंदिर में रखें। अब भगवान शिव की पूजा करें। भगवान को पहले पुष्प चढ़ाएं, भोग लगाएं और फिर अच्छे से धूप-दीप दिखाएं। भगवान की पूजा के बाद ठीक इसी प्रकार एकाक्षी नारियल की भी पूजा करें। पूजा के बाद उस एकाक्षी नारियल को मंदिर में ही रखा रहने दें।
- अगर आप अपने मानसिक तनाव से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो सोम प्रदोष व्रत के दिन दो मुखी रूद्राक्ष की पूजा करके उसे गले में धारण करें। साथ ही शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें।
- अगर आप अपने बिजनेस की समृद्धि को बनाये रखना चाहते हैं, तो सोम प्रदोष के दिन 11 कौड़ियों को मंदिर में रखकर, उनकी उचित प्रकार से पूजा करें। पूजा के बाद उन्हें एक लाल कपड़े में बांधकर अपने ऑफिस के कैश बॉक्स में रख लें।
- अगर आप अपने जीवन को बेहतर और सुखी बनाना चाहते हैं, तो सोम प्रदोष के दिन शाम के समय घर में किसी एकांत जगह पर आसन बिछाकर बैठ जायें और शिव जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है- 'ऊँ शिवाय नमः ऊँ’।। मंत्र जप के बाद भगवान शिव के दर्शन करें और उनका आशीर्वाद लें।
- अगर आप समाज में अपना प्रभाव या रूतबा कायम करना चाहते हैं, तो सोम प्रदोष के दिन शिवलिंग पर 'ऊँ नमः शिवाय’ बोलते हुए धतूरा चढ़ाएं। साथ ही बेलपत्र भी चढ़ाएं।
- अगर आपकी शादी हो गयी है और आप अपने रिश्ते में प्यार को बरकरार रखना चाहते हैं, तो सोम प्रदोष के दिन दूध में थोड़ा-सा केसर और फूल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इस उपाय को शादीशुदा लोगों के साथ ही वो लोग भी कर सकते हैं, जिनकी शादी अभी तक नहीं हुई है।
- अगर आप बुरी नजर से अपना बचाव करना चाहते हैं, तो इसके लिए सोम प्रदोष के दिन जौ के आटे की रोटियां बनाकर गाय के बछड़े को खिला दें और हाथ जोड़कर उसे प्रणाम करें।
- अगर आप अपने लवमेट के साथ रिश्ते को मजबूत करना चाहते हैं तो सोम प्रदोष केदिन दो गोमती चक्र लेकर मंदिर में स्थापित करके, उनकी धूप-दीप, पुष्प आदि से पूजा करें और भगवान से अपने लवमेट के साथ रिश्ते को मजबूत करने के लिए प्रार्थना करें। इसके बाद गोमती चक्र को उठाकर एक लाल रंग की पोटली में बांधकर अपने पास रख लें।
- अगर आप अपने किसी खास काम में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो सोम प्रदोष के दिन रंगोली वाले पांच अलग-अलग रंग लें और शाम के समय शिव मंदिर में जाकर उन रंगों से एक छोटी-सी गोल आकृति में रंगोली बनाएं। अब इस रंगोली के बीचो-बीच घी का दीपक जलाएं और कार्यों में सफलता के लिए भगवान से प्रार्थना करें।
- अगर आपका मन हर समय किसी न किसी बात को लेकर अशांत रहता है, तो इसके लिए सोम प्रदोष के दिन शाम के समय भगवान शिव की प्रतिमा के आगे दीपक जलाकर, आसन बिछाकर बैठ जाएं और रुद्राक्ष की माला से 'ऊँ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जप करें, लेकिन अगर आपके पास रुद्राक्ष की माला उपलब्ध ना हो, तो आप करमाला पर गिनकर 108 बार मंत्र का जप कर सकते हैं।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
Kharmas 2026: आज से शुरू हुआ खरमास, पूरे एक महीने तक न करें ये कार्य, वरना नहीं मिलेगा शुभ परिणाम
संपादक की पसंद