1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Surya Grahan 2023: आज इन मंत्रों का करें जाप, राहु-केतु समेत इन ग्रहों के दुष्प्रभावों से मिलेगी मुक्ति

Surya Grahan 2023: आज इन मंत्रों का करें जाप, राहु-केतु समेत इन ग्रहों के दुष्प्रभावों से मिलेगी मुक्ति

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 20, 2023 11:46 am IST,  Updated : Apr 20, 2023 11:56 am IST

Solar Eclipse 2023: अलग-अलग ग्रहों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आज आपको कुछ मंत्रो का जाप करना चाहिए। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं उन मंत्रों के बारे में।

Solar Eclipse 2023- India TV Hindi
Solar Eclipse 2023 Image Source : FILE IMAGE

Surya Grahan 2023 Upay: हमारी जिंदगी में ग्रह-नक्षत्र का महत्व काफी अधिक होता है। ग्रहों की चाल से ही हमें शुभ और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं जिसकी कुंडली में ग्रहों का दोष होता है उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी किसी ग्रह से संबंधित समस्याओं से परेशान हैं तो आज सूर्य ग्रहण के दिन इन मंत्रों का जाप जरूर करें। इन मंत्रों की मदद से आपको ग्रहों के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलेगी।

आज इन मंत्रों का जरूर करें जाप

  1. सूर्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सूर्य देव के इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए | मंत्र इस प्रकार है- 'ऊँ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्याय श्रीं'।
  2. चंद्रमा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए चंद्रमा के इस मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए | मंत्र इस प्रकार है- 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:'।
  3. मंगल संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मंगल के इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- 'ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:'।
  4. बुध संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए बुध के इस मंत्रका 51 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- 'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:'।
  5. गुरु संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गुरु के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: बृहस्पतये नम:'।
  6. शुक्र संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए शुक्र के इस  21 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- 'ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:'।
  7. शनि संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए शनि के इस मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:'।
  8. राहु संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए राहु के मंत्र का 5 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- 'ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम:'।
  9. केतु संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए केतु के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- 'ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: केतवे नम:'।

साल 2023 में कितनी बार लगेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण?

वर्ष 2023 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे, जिसमें 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण हैं। पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 20 अप्रैल को लगा हुआ है। इसके बाद दूसर सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगेगा। वहीं पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को लगने वाला है, जबकि दूसर चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 को लगेगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Solar Eclipse 2023: सूर्य ग्रहण के बाद आज जरूर आजमांए ये उपाय, मिलेंगे कमाल के परिणाम

आज है वैशाख अमावस्या और सूर्य ग्रहण, यहां जानिए क्या-क्या बरतनी होगी सावधानी

Solar Eclipse 2023: इन राशियों पर रहेगा सूर्य ग्रहण का साया, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए जरूर करें ये उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म