1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. सूर्य-शनि की युति इन 3 राशियों पर ढाएगी कहर, आर्थिक मामलों में फूंक-फूंक कर रखें कदम

सूर्य-शनि की युति इन 3 राशियों पर ढाएगी कहर, आर्थिक मामलों में फूंक-फूंक कर रखें कदम

 Written By: Astrologer Chirag, Edited By: Poonam Yadav
 Published : Jan 24, 2023 07:56 pm IST,  Updated : Jan 24, 2023 07:59 pm IST

ज्योतिष में सूर्य और शनि को एक दूसरे के शत्रु माना गया है। सूर्य और शनि कुंभ राशि में युति बनाने जा रहें हैं। ऐसे में इन दोनों की युति का परिणाम बेहद खतरनाक होगा।

Surya Shani Yuti 2023- India TV Hindi
Surya Shani Yuti 2023 Image Source : FREEPIK

वैदिक ज्योतिष के अनुसार कई बार ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण ग्रहों की स्थिति से शुभ और अशुभ योग बनते हैं। जिसका असर सभी राशि के जातकों के जीवन में देखा जा सकता है। पंचांग के अनुसार नए साल में शनिदेव 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। करीब एक महीने बाद सूर्य देव भी इसी राशि में 13 फरवरी 2023 को प्रवेश करेंगे। यानी 13 फरवरी को शनि और सूर्य की युति कुंभ राशि में होगी, जिससे एक अशुभ योग बनेगा। गोचर में सूर्य-शनि की युति भी एक बड़ी घटना है जो सभी 12 राशियों को प्रभावित करती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दौरान कुछ राशि के जातकों पर बुरा प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।

कर्क राशि
Image Source : INDIA TVकर्क राशि

कर्क राशि

गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि वालों के लिए सूर्य और शनि दोनों ही मारकेश हैं। दोनों ग्रहों की युति कर्क राशि के जातकों की मानी जाती है। दोनों ग्रहों का संयुक्त प्रभाव आपके धन पर रहेगा। इस समय शनि ढैय्या का फल देने वाले होंगे। इस युति के कारण कर्क राशि के जातकों को चोट लग सकती है। आपको संभलकर गाड़ी चलानी होगी। इस समय आपको अपनी वाणी मधुर रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार करने वाले जातकों को पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके कनिष्ठ या वरिष्ठ से संबंध बिगड़ सकते हैं, इसलिए वाद-विवाद से बचें।

  वृश्चिक राशि
Image Source : INDIA TV वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि

गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य और शनि दोनों ग्रहों की युति के कारण जातक के मानसिक बल और शारीरिक सुख का विचार किया जाता है। ऐसे में इस समय आपको माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही शनि की ढैय्या भी इस समय आप पर चल रही है। इसलिए आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। इस दौरान आपको व्यापार में घाटा भी हो सकता है। इस समय कार्यस्थल पर वरिष्ठों से संबंध कुछ अच्छे नहीं रहेंगे।

वास्तु टिप्स: वास्तु के इन उपायों को अपनाने से मिलेगा कर्ज से छुटकारा, बस इस बात का रखें खास ध्यान 

कुंभ राशि
Image Source : INDIA TVकुंभ राशि

कुंभ राशि

गणेशजी कहते हैं कि सूर्य और शनि की युति भी कुंभ राशि के जातकों के लिए कुछ समस्याएं पैदा कर सकती है। क्योंकि दोनों ग्रह इसी राशि में मिल रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन पर सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसलिए हर काम थोड़ी सोच समझ कर करें। इस समय जो जातक नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं उन्हें अभी और इंतजार करना पड़ेगा। इस समय आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। दांपत्य जीवन में इस समय तनाव रह सकता है इसलिए आपको अपने पार्टनर की भावनाओं को समझना चाहिए

श्री ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। 

ये भी पढ़ें - 

वास्तु टिप्स: बाथरूम में इस रंग की बाल्टी रखेंगे तो चमक जाएगी किस्मत, वास्तु दोष भी होगा दूर

जिसने भी इस एक चीज़ से किया समझौता, वो जीवन में कभी सिर उठाकर नहीं चल पाएगा, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म