1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Vastu Tips: भूलकर भी दक्षिण पूर्व दिशा में ना बनवाएं टॉयलेट, डूब जाएगा बिजनेस, हो सकते हैं कंगाल

Vastu Tips: भूलकर भी दक्षिण पूर्व दिशा में ना बनवाएं टॉयलेट, डूब जाएगा बिजनेस, हो सकते हैं कंगाल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Ritu Tripathi
 Published : Oct 12, 2022 07:30 am IST,  Updated : Oct 12, 2022 07:30 am IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे घर में टॉयलेट की दिशा के बारे में, आचार्य इंदु प्रकाश से आज जानिए कि घर में किस दिशा में टॉयलेट बनाने से आपका बिजनेस और करियर दांव पर लग सकता है।

Vastu Tips For toilet- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Highlights

  • हो सकती है बिजनेस और करियर में गिरावट
  • बेटी पर आ सकती है मुश्किल
  • जानिए कैसे करें दोष निवारण

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हमारे घर में हर काम के लिए एक दिशा तय की गई है। जैसे रसोई, पढ़ाई का स्थान, पूजा का स्थान यहां तक की पैसे और तिजोरी रखने का स्थान भी। इसलिए घर में कुछ भी नया खरीदने से पहले या कुछ भी शुभ काम करने से पहले वास्तु शास्त्र के नियम का ज़रूर ध्यान रखना चाहिए। इसी तरह वास्तु शास्त्र हमें यह भी बताता है कि हमें किस दिशा में टॉयलेट बनवाना चाहिए। क्योंकि गलत दिशा में बना टॉयलेट आपको परेशानी में डाल सकता है। आचार्य इंदु प्रकाश से आज जानिए कि घर की दक्षिण-पूर्व  दिशा में टॉयलेट बनाने से क्या होता है। 

बिजनेस और करियर में गिरावट 

दक्षिण-पूर्व दिशा में शौचालय का निर्माण शुभ नहीं है। इस दिशा में शौचालय होने से धन की हानि संभव है। व्यापार और विकास में बाधा होगी। हरा रंग आपको हर तरह से नुकसान देने लगेगा। हर साल गर्मी शुरू होते ही आपके व्यापार और करियर में गिरावट आयेगी। 

बेटी पर आ सकती है मुश्किल 

इस दिशा में टॉयलेट बनवाने वालों के घर में अगर आपकी बेटी बड़ी है तो उसको बहुत तरह की समस्याएं हो सकती हैं। सुबह 7 से 9 बजे का समय आपके लिये रोज ही उलझनों का संदेश लेकर आयेगा। आपके नितम्बों में विकार आ सकता है। आपकी पेल्विक गर्डिल का अलाइनमेंट बिगड़ सकता है। 

Vastu Shastra: कहीं गलत दिशा में तो नहीं बना आपका टॉयलेट, जीवन पर मंडरा सकता है खतरा

कैसे करें दोष निवारण 

अगर किसी वजह से आपके घर के अग्नि कोण, यानि दक्षिण-पूर्व के कोने से शौचालय को हटाना संभव नहीं है तो उस दिशा में ज्यादा से ज्यादा लकड़ी लगाकर और वहां समुद्री नमक का एक कटोरा रख देने से दुष्टप्रभावों को कम करने की कोशिश की जा सकती है।

Vastu Tips: इस दिशा में तिजोरी रखने से पैसे और आयु दोनों होंगे कम, जानिए वास्तु का सबसे जरूरी नियम

 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म