15 February 2025 Ka Panchang: 15 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि शनिवार रात 11 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। 15 फरवरी को पूरा दिन, पूरी रात पार कर रविवार सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक धृति योग रहेगा। धृति योग के दौरान रखा गया नींव पत्थर आजीवन सुख-सुविधाएं देता है अर्थात यदि रहने के लिए किसी घर का शिलान्यास यदि इस योग में किया जाए तो इंसान उस घर में रहकर सब सुख-सुविधाएं प्राप्त करता है और आनंदमय जीवन व्यतीत करता है। साथ ही 15 फरवरी को देर रात 1 बजकर 40 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
15 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त
- फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि- 15 फरवरी 2025 को रात 11 बजकर 53 मिनट तक
- धृति योग- 15 फरवरी को पूरा दिन, पूरी रात पार कर रविवार सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक
- उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र- 15 फरवरी को देर रात 1 बजकर 40 मिनट तक
राहुकाल का समय
- दिल्ली- सुबह 09:48 - 11:12 तक
- मुंबई- सुबह 09:00 - 11:27 तक
- चंडीगढ़- सुबह 09:51 - 11:14 तक
- लखनऊ- सुबह 09:32 - 10:56 तक
- भोपाल- सुबह 09:44 - 11:09 तक
- कोलकाता- सुबह 09:00 - 10:25 तक
- अहमदाबाद- सुबह 10:03 - 11:28 तक
- चेन्नई- सुबह 09:27 - 10:55 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 6:59 am
- सूर्यास्त- शाम 6:11 pm
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-