17 February 2025 Ka Panchang: 17 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। पंचमी तिथि सोमवार को पूरा दिन, पार कर भोर 4 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। 17 फरवरी को पूरा दिन, पूरी रात पार कर मंगलवार सुबह 7 बजकर 36 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से चित्रा 14वां नक्षत्र है । इसके स्वामी मंगल हैं, जबकि इस नक्षत्र के पहले दो चरण कन्या राशि में और आखिरी दो चरण तुला राशि में आते हैं। लिहाजा चित्रा नक्षत्र की कन्या और तुला, दो राशियां हैं। इस नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह चमकीले रत्न को माना जाता है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
Panchak: फरवरी में इस दिन से लगेगा पंचक, इस दौरान इन कामों की होती है मनाही, जानें नियम
MahaShivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल कैसे चढ़ाना चाहिए? जानिए जलाभिषेक की सही नियम
संपादक की पसंद