1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 19 March 2026 Panchang: आज कलश स्थापना का समय क्या रहेगा, पंचांग से जानिए घटस्थापना की सटीक टाइमिंग

19 March 2026 Panchang: आज कलश स्थापना का समय क्या रहेगा, पंचांग से जानिए घटस्थापना की सटीक टाइमिंग

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Mar 18, 2026 01:15 pm IST,  Updated : Mar 19, 2026 06:40 am IST

19 March 2026 Panchang: 19 मार्च 2026 को सुबह 6 बजकर 52 मिनट तक अमावस्या तिथि रहेगी और इसके बाद चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। ऐसे में इस दिन अमावस्या और चैत्र नवरात्रि का दुर्लभ संयोग बन रहा है। जानिए स्नान-दान और कलश स्थापना का मुहूर्त क्या रहेगा।

aaj ka panchang- India TV Hindi
पंचांग 19 मार्च 2026: जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त Image Source : CANVA

19 March 2026 Panchang (Kalash Sthapana Shubh Muhurat And Amavasya Snan Daan Timings)​: पंचांग अनुसार 19 मार्च से चैत्र महीने का शुक्ल पक्ष शुरू हो रहा है। प्रतिपदा तिथि सुबह 6 बजकर 52 मिनट से लेकर 20 मार्च 2026 की सुबह 4 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। इस दिन योग शुक्ल रहेगा तो नक्षत्र उत्तर भाद्रपद रहने वाला है। सूर्य और चंद्र दोनों मीन राशि में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। चलिए पंचांग से जानते हैं 19 मार्च को कलश स्थापना और अमावस्या के स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है।

कलश स्थापना शुभ मुहूर्त 2026 (Kalash Sthapana Shubh Muhurat 2026)

पंचांग अनुसार नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि को कलश स्थापना (घटस्थापना) का शुभ मुहूर्त सुबह 06:52 से 07:43 बजे तक रहेगा। वहीं कलश स्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:05 से 12:53 बजे तक रहेगा।

चैत्र अमावस्या स्नान-दान मुहूर्त 2026 (Chaitra Amavasya 2026 Timings)

चैत्र अमावस्या के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त 19 मार्च 2026 की सुबह 05:42 से 07:12 बजे तक रहेगा। 

19 मार्च 2026 चौघड़िया मुहूर्त (19 March 2026 Choghadiya Muhurat)

  • शुभ - उत्तम - 06:26 AM से 07:57 AM
  • चर - सामान्य - 10:58 AM से 12:29 PM
  • लाभ - उन्नति - 12:29 PM से 02:00 PM
  • अमृत - सर्वोत्तम - 02:00 PM से 03:30 PM
  • शुभ - उत्तम - 05:01 PM से 06:32 PM
  • अमृत - सर्वोत्तम - 06:32 PM से 08:01 PM

19 मार्च 2026 शुभ मुहूर्त (19 March 2026 Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त 04:51 AM से 05:39 AM
  • प्रातः सन्ध्या 05:15 AM से 06:26 AM
  • अभिजित मुहूर्त 12:05 PM से 12:53 PM
  • विजय मुहूर्त 02:30 PM से 03:18 PM
  • गोधूलि मुहूर्त 06:29 PM से 06:53 PM
  • सायाह्न सन्ध्या 06:32 PM से 07:43 PM
  • अमृत काल 11:32 PM से 01:03 AM, मार्च 20
  • निशिता मुहूर्त 12:05 AM, मार्च 20 से 12:52 AM, मार्च 20
  • सर्वार्थ सिद्धि योग 04:05 AM, मार्च 20 से 06:25 AM, मार्च 20

19 मार्च 2026 राहुकाल समय (19 March 2026 Rahukaal Time)

19 मार्च 2026 को राहुकाल दोपहर 02 बजे से 03:30 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में शुभ कार्य करने से बचें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Chaitra Navratri 2026: कलश स्थापना से कन्या पूजन तक, नवरात्रि के नौ दिन क्या-क्या करना चाहिए?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।