1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Aaj ka Panchang 14 January 2023: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj ka Panchang 14 January 2023: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 13, 2023 03:57 pm IST,  Updated : Jan 13, 2023 03:57 pm IST

Aaj ka Panchang 14 January 2023: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शनिवार का पंचांग- India TV Hindi
शनिवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

Aaj ka Panchang 14 January 2023: आज माघ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है। सप्तमी तिथि शनिवार शाम 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से सुकर्मा योग रहेगा। इसके साथ ही आज सूर्योदय से लेकर शाम 6 बजकर 14 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। आज शाम 6 बजकर 14 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा।

मालूम हो कि सुकर्मा योग के दौरान किए गए कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती है, अपितु कार्य शुभफलदायक होते हैं। विशेषकर कि नई नौकरी ज्वॉइन करने के लिए ये योग बड़ा ही शुभ होता है। वहीं यायीजय योग में आप अपनी बात रखते हैं या कोई आवेदन देते हैं तो आपकी बात सुनी जाती है। कोई मुकदमा दर्ज करते हैं तो इसमें आपको विजय मिलता है।

ये भी पढ़ें- जानिए मकर संक्रांति का धार्मिक महत्व, इस दिन किन चीजों का करना चाहिए दान?

शुभ मुहूर्त

  • सप्तमी तिथि- शनिवार शाम 7 बजकर 22 मिनट तक
  • सुकर्मा योग-  आज दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से
  • यायीजय योग- आज सूर्योदय से लेकर शाम 6 बजकर 14 मिनट तक 
  • हस्त नक्षत्र- आज शाम 6 बजकर 14 मिनट तक

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: 22 जनवरी को शुक्र करने जा रहा है कुंभ राशि में गोचर, इन 4 राशियों पर किस्मत होगी मेहरबान

राहुकाल

  1. दिल्ली- सुबह 09:52 से दोपहर पहले 11:11 तक
  2. मुंबई- सुबह 10:01 से दोपहर पहले 11:24 तक
  3. चंडीगढ़- सुबह 09:56 से दोपहर पहले 11:14 तक
  4. लखनऊ- सुबह 09:36 से दोपहर 10:55 तक
  5. भोपाल- सुबह 09:46 से दोपहर पहले 11:07 तक
  6. कोलकाता- सुबह 09:02 से सुबह 10:23 तक
  7. अहमदाबाद- सुबह 10:05 से दोपहर पहले 11:26 तक
  8. चेन्नई- सुबह 09:26 से सुबह 10:51 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 

  1. सूर्योदय- सुबह 7:14 बजे 
  2. सूर्यास्त- शाम 5: 45 बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- 

बुध धनु राशि में मार्गी होने से इन राशियों पर मंडराएगा संकट का बादल, जानिए अपनी राशि का हाल

Makar Sankranti 2023: इन मंत्रों के उच्चारण के साथ मकर संक्रांति के दिन करें ये उपाय, मन की हर इच्छा होगी पूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।