1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Aaj ka Panchang 26 January 2023: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj ka Panchang 26 January 2023: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 25, 2023 04:03 pm IST,  Updated : Jan 25, 2023 06:37 pm IST

Aaj ka Panchang 26 January 2023: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

panchang - India TV Hindi
गुरुवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

Aaj ka Panchang 26 January 2023: आज माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार का दिन है। पंचमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 29 मिनट तक शिव योग रहेगा। इस योग में किय गये सभी कार्यों में विशेषकर कि मंत्र प्रयोग में सफलता मिलती है। साथ ही आज शाम 6 बजकर 57 मिनट तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों की श्रेणी में से उत्तराभाद्रपद 26वां नक्षत्र है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का अर्थ है - भाग्यशाली पैरों वाला व्यक्ति।

Basant Panchami 2023: सरस्वती पूजा की तारीख, मुहूर्त, मंत्र और महत्व, ये भी जानिए कैसे करनी है पूजा

 बसंत पंचमी 

आज बसंत पंचमी के दिन विद्या और कला की देवी सरस्वती जी की पूजा का विधान है। आज के दिन को सरस्वती पूजा के साथ ही श्री पंचमी और वागीश्वरी जयंती के नाम से भी जाना जाता है। बसंत पंचमी से वसंतोत्सव की शुरुआत होती है। ये वसंतोत्सव होली तक चलता है। इस उत्सव को मदनोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इस उत्सव की शुरुआत आज बसंत पंचमी के दिन रतिकाम महोत्सव से होती है।

शुभ मुहूर्त

  • पंचमी तिथि-  आज सुबह 10 बजकर 29 मिनट तक
  • शिव योग- आज दोपहर बाद 3 बजकर 29 मिनट तक
  • उत्तराभाद्रपद नक्षत्र- आज शाम 6 बजकर 57 मिनट तक

राहुकाल

  1. दिल्ली- दोपहर 01:53 से दोपहर बाद 03:13 तक
  2. मुंबई- दोपहर 02:15 से दोपहर बाद 03:39 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर 01:54 से दोपहर बाद 03:13 तक
  4. लखनऊ- दोपहर 01:39 से दोपहर बाद 03:00 तक
  5. भोपाल- दोपहर 01:54 से दोपहर बाद 03:17 तक
  6. कोलकाता- दोपहर 01:11 से दोपहर 02:34 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर 02:14 से दोपहर बाद 03:36 तक
  8. चेन्नई- दोपहर 01:47 से दोपहर बाद 03:13 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:11 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 5: 55  बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

बसंत पंचमी पर बन रहा है शिववास योग, जानें क्यों देवी सरस्वती के अलावा इस दिन होती है महादेव की पूजा

Basant Panchami 2023: आखिर बसंत पंचमी के दिन क्यों पहनते हैं पीले वस्त्र, जानिए इसके पीछे की वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।