1. Hindi News
  2. धर्म
  3. April 2023 Career Horoscope: अप्रैल में कितनी राशियों को मिलेगी सफलता, पढ़ें मेष से मीन राशि का करियर राशिफल

April 2023 Career Horoscope: अप्रैल में कितनी राशियों को मिलेगी सफलता, पढ़ें मेष से मीन राशि का करियर राशिफल

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Sushma Kumari
 Published : Apr 04, 2023 11:33 pm IST,  Updated : Apr 04, 2023 11:33 pm IST

Monthly Career And Education Horoscope: आइए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं करियर और शिक्षा के लिहाज से आपका ये महीना कैसा रहेगा।

April 2023 Career Horoscope- India TV Hindi
April 2023 Career Horoscope Image Source : INDIA TV

Monthly Career And Education Horoscope: अप्रैल का महीना शुरू हो गया है। ऐसे में मेष, वृष, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए ये महीना काफी अहम रहेगा। आइए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं करियर और शिक्षा के लिहाज से आपका ये महीना कैसा रहेगा।  

मेष राशि

गणेशजी कहते हैं कि अप्रैल के महीने में आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग और साथ मिलेगा और साथी कर्मचारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपके जीवन में बड़े परिवर्तन हो सकते हैं। 

वृष राशि

गणेशजी कहते हैं कि अप्रैल का महीना अच्छी सफलता लेकर आएगा।  यदि आपके पहले से ही संतान है तो यह समय संतान की वृद्धि का रहेगा। उन्हें अपनी शिक्षा और करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। संतान शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहती है तो अप्रैल का महीना शुभ समाचार लेकर आ रहा है। 

मिथुन राशि

गणेशजी कहते हैं कि अप्रैल के महीने में मीडिया, लेखन और जनसंचार से जुड़े लोगों को न केवल लाभ होगा, बल्कि यात्रा से भी लाभ होगा। अप्रैल में होने वाला गोचर आपके जीवन में कई अद्भुत बदलाव लेकर आएगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। आपको प्रमोशन मिल सकता है। अधिकारी आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे और आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। इस समय अहंकार की वृद्धि देखी जा सकती है। परिवार में तनाव और क्रोध की अधिकता से मन खिन्न रहेगा। भूमि-भवन के सौदों में आपको नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि

गणेशजी कहते हैं कि अप्रैल का महीना आपके लिए विदेश यात्रा का योग बना रहा है। यदि आप पहले से ही प्रयास कर रहे हैं तो इस महीने आपको चमकदार सफलता मिलेगी। दरअसल, अप्रैल विदेश से लाभ के रास्ते खोल सकता है। महिलाओं के लिए सफलता के द्वार खुल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में इस माह किसी महिला सहकर्मी की मदद से आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।

सिंह राशि

गणेशजी कहते हैं कि इस महीने आप रहस्यमयी विद्याओं की ओर आकर्षित होंगे। ग्रह का गोचर जीवन में अच्छे बदलाव लाने वाला है। व्यापार में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। करियर में सितारे चमकेंगे। 

कन्या राशि

गणेशजी कहते हैं कि यह महीना आपकी नेतृत्व क्षमता को बढ़ाएगा। आपको विभिन्न आयोजनों में भाग लेने के कई मौके मिलेंगे। इस माह आपकी छवि सबके सामने आएगी और आप समाज में अपना रुतबा कायम रखने में सफल रहेंगे। आपको सभी सम्मान और पहचान मिलेगी। मीडिया, डिजिटल मार्केटिंग या कम्युनिकेशन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए समय बेहतरीन है।

तुला राशि

अप्रैल के महीने में धन भाव का स्वामी आपके लिए अनुकूल रहेगा। रियल एस्टेट और इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राओं में भी भाग्य चमकेगा। उच्च पदस्थ लोगों से भेंट होगी। 

वृश्चिक राशि

विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं।  कोर्ट-कचहरी के मामले लंबित रहेंगे।

धनु राशि

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इस महीने अच्छी खबर मिल सकती है। इस माह परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अपने जिद्दी स्वभाव से आप अपना ही नुकसान कर सकते हैं

मकर राशि

गणेशजी कहते हैं कि अब आपके अच्छे दिन शुरू हो गए हैं। आपके संघर्षों को अब राहत मिलने लगेगी। इस महीने का गोचर आपके लिए अनुकूल साबित होगा। 

कुंभ राशि

गणेशजी कहते हैं कि इस महीने आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सभी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होती रहेगी। मुकाम मिलेंगे, मुनाफ़ा होगा, मिठास बनी रहेगी। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। 

मीन राशि

नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन काम में लापरवाही और चतुराई आपको भारी पड़ सकती है।

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-

Monthly Horoscope: अप्रैल महीना में इन राशियों की खुलेगी किस्मत, शुभ समाचारों की बरसात

Vastu Tips: क्या आप पर है उधारी पैसे का बोझ? जानिए कर्ज से मुक्ति के क्या है उपाय

समय रहते जान लिजिए तुलसी से जुड़ी ये बातें, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।