1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budh Gochar 2025: 4 दिन बाद बुध करेंगे मंगल की राशि में गोचर, इन राशियों के जीवन में बढ़ेंगी परेशानियां

Budh Gochar 2025: 4 दिन बाद बुध करेंगे मंगल की राशि में गोचर, इन राशियों के जीवन में बढ़ेंगी परेशानियां

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 03, 2025 02:06 pm IST,  Updated : May 03, 2025 02:06 pm IST

Budh Gochar 2025: बुध ग्रह मई के पहले हफ्ते में मेष राशि में गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर से किन राशियों के जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं, आइए जानते हैं।

Budh Gochar 2025- India TV Hindi
बुध गोचर 2025 Image Source : SOCIAL

Budh Gochar 2025: बुध ग्रह 7 मई 2025 की सुबह मंगल के स्वामित्व वाली मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, संवाद, व्यापार, शिक्षा, तकनीक आदि का कारक ग्रह है। जब यह ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका प्रभाव न केवल मानसिक और वाणी से जुड़े क्षेत्रों पर पड़ता है, बल्कि व्यावसायिक, पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन पर भी गहरा असर डालता है। बुध का यह गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

वृषभ राशि

बुध का गोचर वृषभ राशि के 12वें घर में होगा। यह भाव विदेश यात्रा, नींद और गोपनीयता को प्रदर्शित करता है। इस भाव में बुध ग्रह के गोचर के चलते खर्चों में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है, विशेषकर स्वास्थ्य या यात्रा संबंधी कारणों से। नींद की कमी के कारण आप मानसिक बेचैनी महसूस कर सकते हैं। इस दौरान आपको गुप्त विरोधियों से बचकर रहने की आवश्यकता होगी। हालांकि विदेश यात्रा के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं। इस दौरान अपनी योजनाओं को किसी के साथ भी साझा करने से बचें। 

कन्या राशि

बुध आपकी राशि के स्वामी हैं लेकिन मेष राशि में गोचर के बाद आपके जीवन में चुनौतियां बढ़ा सकते हैं। आपके अष्टम भाव में बुध का गोचर होगा। इस गोचर के प्रभाव से अचानक धन का लाभ या हानि हो सकती है। पैसे का निवेश बेहद सावधानी से करें। कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है जिससे आप परेशान होंगे। वहीं मानसिक तनाव का सामना भी इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है। आपको आत्मविश्लेषण करने की जरूरत होगी। 

वृश्चिक राशि 

बुध ग्रह आपकी राशि से छठे भाव में संचार करेंगे। यह स्थान ऋण, रोग और शत्रुओं का माना जाता है। इस भाव में बुध के गोचर से सिर में दर्द की समस्याएं इस राशि वालों को हो सकती हैं। पाचन तंत्र भी कुछ कमजोर हो सकता है। शत्रु आपके खिलाफ साजिश करेंगे, लेकिन ज्यादातर मामलों में आप विजय प्राप्त करेंगे। करियर क्षेत्र में आपको हर कदम सोच-समझकर रखना होगा। सेहत को दुरुस्त करने के लिए योग-ध्यान करें। 

मकर राशि

बुध का गोचर मकर राशि के चतुर्थ भाव में होगा। यह भाव भूमि, भवन और माता का प्रतिनिधित्व करता है। इस घर में बुध के होने से मां के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, वहीं माता की स्वास्थ्य के लिए भी बुध की यह स्थिति अच्छी नहीं कही जा सकती। भावनात्मक रूप से आप कमजोर हो सकते हैं, इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय इस दौरान न लें। घर में शांति बनाए रखने के लिए प्रयास आपको करने होंगे। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

इसलिए कैलाश पर्वत है अभेद्य, इस पर चढ़ाई की कोशिश करने वाले पर्वतारोहियों के ये विचित्र अनुभव आपको भी चौंका देंगे

Rahu Gochar 2025: राहु के कुंभ राशि में गोचर के बाद, इन राशियों का डगमगाएगा जीवन, पहले ही हो जाएं सतर्क

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।