1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budh Nakshatra Gochar: बुध 31 जनवरी को करेंगे बेहद शुभ नक्षत्र धनिष्ठा में प्रवेश, इन 3 राशियों को फरवरी माह में मिलेगी प्रसिद्धि और धनलाभ

Budh Nakshatra Gochar: बुध 31 जनवरी को करेंगे बेहद शुभ नक्षत्र धनिष्ठा में प्रवेश, इन 3 राशियों को फरवरी माह में मिलेगी प्रसिद्धि और धनलाभ

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 28, 2026 07:14 am IST,  Updated : Jan 28, 2026 07:14 am IST

Budh Nakshatra Gochar: बुध ग्रह जनवरी माह के आखिरी दिन मंगल के नक्षत्र धनिष्ठा में गोचर कर जाएंगे। बुध का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है और फरवरी के माह में इन राशियों को अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

 Budh Gochar - India TV Hindi
बुध गोचर 31 जनवरी 2026 Image Source : UNSPLASH

Budh Nakshatra Gochar: बुध ग्रह 31 जनवरी 2026 को मंगल ग्रह के नक्षत्र धनिष्ठा में गोचर कर जाएंगे। ज्योतिष में इस नक्षत्र को बेहद शुभ माना गया है। धनिष्ठा नक्षत्र में बुध का प्रवेश करना कुछ राशियों के लिए धन-धान्य देने वाला साबित हो सकता है। इन राशियों को करियर के साथ ही पारिवारिक जीवन और सामाजिक स्तर पर भी शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

वृषभ राशि 

बुध के गोचर के चलते भाग्य का सहयोग आपको प्राप्त हो सकता है। आपकी योजनाएं फरवरी के महीने में सफल होंगी। माता-पिता के सहयोग से भी कई बिगड़ते काम बन सकते हैं। अगर उच्च शिक्षा अर्जित कर रहे हैं तो स्थितियां आपके अनुकूल फरवरी माह में रह सकती हैं। नौकरी पेशा लोगों को धन लाभ मिलने के योग हैं। इसके साथ ही वृषभ राशि के लोग धार्मिक क्रियाकलापों में भी हिस्सा ले सकते हैं। 

कन्या राशि 

बुध आपकी ही राशि के स्वामी हैं और नक्षत्र परिवर्तन के बाद आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रसिद्धि बढ़ सकती है, आपके कार्यों को सराहा जाएगा। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को मनचाही जगह पर काम करने का अवसर मिल सकता है। अपनी योग्यता के बल पर कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों को प्रभावित कर सकते हैं। आपकी सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

धनु राशि 

बुध के नक्षत्र बदलने के बाद धनु राशि वालों की ऊर्जा में वृद्धि हो सकती है। आप अपने ज्ञान के बल पर लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। अगर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हुए थे तो रिजल्ट आपके पक्ष में आ सकता है। किसी अनजान व्यक्ति से जान-पहचान बढ़ सकती है और उसके जरिए लाभ मिलने के भी योग हैं। निवेश किए गए धन से मनचाहा लाभ भी धनु राशि के कुछ लोग पा सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Ardha Kendra Yog 2026: 28 जनवरी से शुरू होगा इन राशियों का गोल्डन टाइम, 30 साल बाद बन रहा ये दुर्लभ संयोग, बरसेगा पैसा और मिलेंगी खुशियां

माता-पिता से बन जाती है दूरी अगर कुंडली के ये दो ग्रह हों खराब, इन उपायों से सुधरेगी स्थिति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।