Gajkesari Rajyog 2026: ज्योतिष में गजकेसरी योग को बेहद शुभ योग माना जाता है। ये योग चंद्रमा और गुरु की युति से बनता है। 18 मई को चंद्रमा जैसे ही मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे वैसे ही इस शुभ योग का निर्माण हो जाएगा। ये योग 20 मई तक बना रहेगा। 4 राशियों को इस योग से राजयोग जैसा सुख प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। धन लाभ के रास्ते खुलेंगे। चलिए जान लेते हैं किन राशियों के लिए ये योग सबसे लाभकारी साबित होगा।
वृषभ राशि
इस राशि वालों को गजकेसरी राजयोग खूब लाभ देगा। पुराने विवादों का निपटारा होगा। अटके हुए काम बनने शुरू हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। नई नौकरी प्राप्त होने के योग बनेंगे। बिजनेस में भी अच्छा मुनाफा मिल सकता है। पार्टनरशिप के काम में खूब फायदा होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। अटके हुए काम बनने शुरू हो जायेंगे। यात्रा से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। बिजनेस में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। जीवनसाथी का हर काम में सहयोग मिलेगा। नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए गजकेसरी योग लाभकारी साबित होगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों का निपटारा होगा। अचानक से धन की प्राप्ति के शुभ योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।
मीन राशि
गजकेसरी योग मीन राशि वालों को भी खूब लाभ देगा। नई नौकरी मिलने के योग हैं। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। बिजनेस में कई सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: