1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Vastu Tips: सपनों का घर खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना वास्तु दोष छिन लेगा सारा सुख-चैन!

Vastu Tips: सपनों का घर खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना वास्तु दोष छिन लेगा सारा सुख-चैन!

 Written By: Chirag Bejan Daruwalla Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Aug 08, 2023 03:40 pm IST,  Updated : Aug 08, 2023 03:50 pm IST

Vastu Tips: घर हमेशा वास्तु नियमों के मुताबिक ही होना चाहिए वरना परिवार के लिए सुखी और स्वस्थ नहीं रह पाते हैं। तो आइए आज जानते हैं घर से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: अपने घर का सपना हर कोई देखता है। सभी चाहते हैं कि उसका अपना आशियाना हो, जिसमें वो अपने परिवार के साथ सुखी से रह सकें। ऐसे में अगर आप भी अपना घर खरीदना का सोच रहे हैं तो इन वास्तु नियमों का ख्याल जरूर रखें। दरअसल, घर में अगर वास्तु दोष रहता है तो परिवार के सदस्य एक पल चैन से नहीं रह पाते हैं। वास्तु दोष की वजह से घर में सदैव अशांति का माहौल बना रहता है। तो आइए ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से जानते कि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे इसके लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

घर के सामने गंदा नाला हो तो क्या होता है?

अगर घर के सामने गंदा नाला है तो यह घर में नकारात्मकता लाता है। यही नकारात्मकता आपके लिए दुर्भाग्य का कारण बन सकती है। घर खरीदने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि घर के सामने या आसपास कोई नाली न हो। अगर आपके घर के पास नाली है तो आप उसे प्रशासन की मदद से ढकवा दें।

ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला के अनुसार जिन घरों के सामने गंदा पानी जमा होता है, उन घरों के सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। घरों के मुख्य द्वार के सामने कभी भी जल जमाव या कीचड़ नहीं होना चाहिए, ऐसा करने से घर में वास्तु दोष लगता है। वास्तु के अनुसार, इन चीजों को घर के बाहर रखने से घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और धन की भी काफी हानि होती है। इसलिए ऐसी चीजों को घर के सामने से दूर रखें।

घर लेते या बनवाते समय इन बातों का भी रखें ख्याल

  1. वास्तु में दक्षिण दिशा को यमराज का माना जाता है। दक्षिणमुखी घर नकारात्मक प्रभाव वाला माना जाता है, जिससे आर्थिक समेत कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती है।
  2.  वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाना अच्छा रहता है।  मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाने से घर में माहौल अच्छा बना रहता है और घर में सुख-शांति रहती है।
  3.  वास्तु के मुताबिक, घर में टूटी-फूटी चीजें नहीं रखनी चाहिए। इससे आर्थिक नुकसान और परिवार को स्वास्थ्य की समस्याएं भी झेलनी पड़ती है।
  4. घर का मुख्य दरवाजा पूर्व या उत्तर दिशा में ही होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के मेन गेट पर गणेश जी की मूर्ति लगाई जानी चाहिए।
  5.  घर में बाथरूम और किचन कभी भी एक-दूसरे के आसपास नहीं बनाना चाहिए। अगर ऐसा है तो उपयोग न होने पर बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद रखें।

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-

Puja Niyam: एक हाथ से आरती ले सकते हैं या नहीं? जानें पूजा से जुड़े क्या हैं सही नियम

Vastu Tips: इस दिशा में रखेंगे स्टडी टेबल तभी बच्चों की बढ़ेगी एकाग्र शक्ति, जानिए जरूरी बातें

Nag Panchami 2023: अगर आपकी कुंडली में है काल सर्प दोष तो नाग पंचमी के दिन करें ये ज्योतिषि उपाय, दूर होगा दोष का बुरा प्रभाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।