1. Hindi News
  2. धर्म
  3. इन ग्रहों की दशा में पलट जाती है किस्मत, घर से लेकर वाहन तक मिलता है सब कुछ

इन ग्रहों की दशा में पलट जाती है किस्मत, घर से लेकर वाहन तक मिलता है सब कुछ

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 08, 2024 05:58 pm IST,  Updated : Jun 08, 2024 05:58 pm IST

ज्योतिष के अनुसार किन ग्रह दशाओं में आपको घर और वाहन का सुख मिलता है, इसकी जानकारी आज हम आपको अपने इस लेख देंगे।

Astrology - India TV Hindi
Astrology Image Source : FILE

अपना घर और गाड़ी खरीदने की ख्वाहिश हर किसी के मन में होती है। हम अपना आशियाना बनाने के लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं, लेकिन ज्योतिष की मानें तो बिना अनुकूल ग्रह दशाओं के मकान और गाड़ी मिलना मुश्किल हो सकता है। वहीं सही ग्रह दशाओं के दौरान कम प्रयास में भी हम वो सब पा लेते हैं जिसकी हमें तलाश रहती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि किन ग्रह दशाओं में आपको घर-गाड़ी और अन्य सुख प्राप्त हो सकते हैं। 

कुंडली में ग्रहों की ऐसी स्थिति दिलाती है घर

  • जिन जातकों की कुंडली में चौथा भाव शुभ अवस्था में उन्हें जमीन-जायदाद और वाहन का सुख अवश्य मिलता है। चौथे भाव का स्वामी अगर कुंडली में शुभ स्थान में हो, चौथे भाव पर शुभ ग्रहों की दृष्टी हो या कोई शुभ ग्रह इस भाव में विराजमान हो तो सुख-संपत्ति जीवन में जरूर आती है। वहीं इस भाव की स्थिति खराब होने पर घर और गाड़ी खरीदने में चुनौतियों का सामना व्यक्ति को करना पड़ सकता है। 
  • कुंडली में मजबूत चंद्रमा और मंगल भी व्यक्ति को वाहन और मकान का सुख दिलाने में कामयाब होते हैं। वहीं कुंडली में अच्छी स्थिति में शुक्र का होना भव्य घर का संकेत माना जाता है। मंगल, चंद्रमा या फिर शुक्र मजबूत न हों तो घर का सुख पाने में समय लग सकता है। 

घर और वाहन खरीदने के लिए यह दशाएं अनुकूल 

  • शनि को लोहे से जोड़कर देखा जाता है। वाहन हो या घर दोनों ही जगह लोहे का इस्तेमाल किया जाता है, ऐसे में अगर बली शनि की दशा चल रही हो तो वाहन और घर का सुख व्यक्ति को प्राप्त हो सकता है। वहीं शनि कुंडली में कारक होकर चतुर्थ भाव में बैठ जाए या इसकी शुभ दृष्टि चौथे भाव पर हो तब भी आपके मंसूबे कामयाब हो सकते हैं। आपको हर प्रकार के सुख शनि दे सकता है। 
  • गुरु और शुक्र को सुख और वैभवकारी ग्रह माना जाता है। इन दोनों ग्रहों का संबंध अगर चतुर्थ भाव से है तो इनकी दशाओं में भी आपको वाहन और घर का सुख प्राप्त हो सकता है। इन ग्रहों की दशाओं में भौतिक चीजों की प्राप्ति आपको हो सकती है। हालांकि यह देखना भी जरूरी होगा कि कुंडली में ये दोनों ग्रह कारक हैं या अकारक।
  • मंगल को भूमि, भवन का कारक ग्रह माना जाता है। इसलिए जिन जातकों की कुंडली में मंगल कारक हो या शुभ हो तो उनको मंगल की दशा में घर का सुख मिल सकता है। वहीं अगर मंगल चतुर्थ भाव का स्वामी होकर शुभ स्थिति में हो तो एक से अधिक मकान व्यक्ति को हो सकते हैं। ऐसे लोगों को भूमि से जुड़े कारोबार में भी सफलता मिलती है। 
  • कुंडली में उच्च का सूर्य भी घर और वाहन का सुख दिलाने में कामयाब होता है। सूर्य के उच्च होने पर व्यक्ति को सरकारी मकानों में रहने का मौका भी मिल सकता है। सूर्य की दशा में ऐसे लोगों को मकान और वाहन की प्राप्ति होती है, ऐसे लोगों का मकान बहुत आलीशान हो सकता है।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

घर की इस दिशा में कभी न रखें सोने-चांदी के जेवर, धन की होती है हानि, जानें कहां रखनी चाहिए ज्वेलरी 

रावण ने इसलिए बनाया था शनि देव को बंदी, हनुमान जी न होते तो मुश्किल होता छूटना 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।