1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Kumbh Sankranti 2025: फरवरी में कुंभ संक्रांति के बाद चमकेगा 3 राशियों का सितारा, पाएंगे पैसा-पद और सम्मान

Kumbh Sankranti 2025: फरवरी में कुंभ संक्रांति के बाद चमकेगा 3 राशियों का सितारा, पाएंगे पैसा-पद और सम्मान

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 08, 2025 03:24 pm IST,  Updated : Feb 08, 2025 03:24 pm IST

Kumbh Sankranti 2025: सूर्य जिस दिन कुंभ राशि में गोचर करते हैं उस दिन को कुंभ संक्रांति के नाम से जाना जाता है। साल 2025 में 12 फरवरी को कुंभ संक्रांति है। इस दिन के बाद किन राशियों के जीवन में सुखद बदलाव आ सकते हैं, आइए जानते हैं।

Kumbh Sankranti 2025- India TV Hindi
कुंभ संक्रांति 2025 Image Source : SOCIAL

Kumbh Sankranti 2025: सूर्य ग्रह जब भी राशि परिवर्तन करते हैं तो उस दिन को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। 12 फरवरी 2025 को भी सूर्य ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे और मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 12 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे इसलिए इस दिन को कुंभ संक्रांति कहा जाएगा। अपने पुत्र शनि की राशि कुंभ में सूर्य का जाना कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जाएगा। सूर्य के कुंभ राशि में होने से सभी राशियों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। ऐसे में आज हम आपको उन राशियों की जानकारी देंगे जिनके लिए सूर्य का कुंभ राशि में गोचर सुखद साबित हो सकता है।  

वृषभ

सूर्य ग्रह का गोचर आपके कर्म भाव में होगा। सूर्य आपको ऊर्जा से भरेंगे जिससे आपके काम करने की गति भी बढ़ेगी। सूर्य के कुंभ राशि में होने से करियर के क्षेत्र में वृषभ राशि के लोगों को कई अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिता का भी पूरा सहयोग इस राशि के जातकों को मिलेगा। जो लोग रोजगार की तलाश में लंबे समय से लगे थे उनका ख्वाब इस दौरान पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में भी आप सुखद बदलाव देख सकते हैं। हालांकि, कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से आपको संभलकर इस दौरान रहना होगा। 

मिथुन 

सूर्य की स्थिति से आपको भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। आपके बिगड़े काम भी इस दौरान बन सकते हैं। जिस भी क्षेत्र में आप काम करते हैं वहां कोई उपलब्धि आपको हासिल होने की संभावना है। इस राशि के कुछ जातक धार्मिक क्रियाकलापों में भी हिस्सा लेंगे। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए योग-ध्यान इस राशि के कुछ जातक शुरू कर सकते हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मिथुन राशि के लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में भी अच्छे बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होने की पूरी संभावना है। समाजिक स्तर पर सम्मान प्राप्त होगा। 

तुला

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए समय बेहद अनुकूल साबित हो सकता है। अपने बौद्धिक कौशल से समाज में अपना अलग नाम आप बनाएंगे। धन के मामलों को लेकर भी यह समय बेहद अनुकूल साबित होगा, संचित धन में वृद्धि हो सकती है। आपकी रचनात्मकता भी लोगों की चर्चा का विषय बनेगी। करियर को लेकर जो समस्याएं बीते समय में आपको आयी थीं, उनका भी हल आपको मिल सकता है। आपके करीबी आप से सलाह मशवरा इस दौरान मांग सकते हैं और आप उनकी उचित मदद भी अवश्य करेंगे। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

7 मुखी रुद्राक्ष पहनने के होते हैं फायदे, जानें किन लोगों के लिए होता है यह शुभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।