1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mauni Amavasya Daan: मौनी अमावस्या के दिन करें इन 10 चीजों का दान, देवी-देवताओं और पितरों का बरसेगा असीम आशीर्वाद

Mauni Amavasya Daan: मौनी अमावस्या के दिन करें इन 10 चीजों का दान, देवी-देवताओं और पितरों का बरसेगा असीम आशीर्वाद

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 17, 2026 08:33 am IST,  Updated : Jan 17, 2026 08:33 am IST

Mauni Amavasya Daan: मौनी अमावस्या के दिन कुछ चीजों का दान करने से आपको सुख और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

Mauni Amavasya 2026- India TV Hindi
मौनी अमावस्या दान Image Source : FREEPIK

Mauni Amavasya Daan: मौनी अमावस्या का पावन त्योहार 18 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। इसके साथ ही माघ अमावस्या पर पूजा-पाठ, पितृ पूजन और दान करने से भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि आपको मौनी अमावस्या के दिन किन-किन चीजों का दान करना चाहिए।  

अन्न का दान 

अन्न दान को हिंदू धर्म में महादान कहा जाता है। हर व्यक्ति में परमात्मा का तत्व है ऐसे में आप किसी को दान करते हैं तो यह परमात्मा तक भी अवश्य पहुंचता है। मौनी अमावस्या के दिन अन्न का दान करने से पितरों का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है। 

जल का दान 

मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर आपको जल का दान भी करना चाहिए। जल का दान करने से आपको जीवन में भी शीतलता आती है और ईश्वर का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है। 

वस्त्रों का दान 

जरूरतमंद लोगों को मौनी अमावस्या के दिन आप वस्त्रों का दान भी कर सकते है। खासकर जिन स्थानों पर सर्दी पड़ती है वहां चादर, कंबल और गर्म कपड़े दान करना बेहद शुभ माना जाता है। वस्त्रों का दान करने पितृ भी प्रसन्न होते हैं। 

तांबे के पात्र का दान 

मौनी अमावस्या के दिन तांबे का दान करना भी शुभ माना गया है। इससे कुंडली में ग्रहों की स्थिति भी सुधरती है और आपको करियर के क्षेत्र में भी शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। इसके साथ पारिवारिक जीवन भी सुखद रहता है। 

किताबों का दान 

ज्ञान की देवी सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए माघ अमावस्या के दिन आपको पुस्तकों का दान करना चाहिए। पुस्तकों का दान करने से आपको भी जीवन में ज्ञान की प्राप्ति होती है। 

घी का दान

अमावस्या के दिन घी का दान करने से आपके रिश्तों में मधुरता आती है। अगर संभव हो तो आप भी माघी अमावस्या पर घी का दान कर सकते हैं। 

धन का दान 

धन हर व्यक्ति की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप दान देकर किसी की आर्थिक मदद करते हैं तो आपको मानसिक शांति तो मिलती ही है साथ ही देवी लक्ष्मी भी आप पर कृपा बरसाती हैं।  

गौ-दान

प्राचीन समय में गाय का दान करना भी पुण्यफलदायक माना जाता था। अगर आप भी गाय का दान कर सकें तो आपको भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

सेवा दान

माघी अमावस्या के दिन किसी मंदिर में जाकर आपको साफ-सफाई जैसे कार्य करके सेवा दान करना चाहिए। इसके साथ ही अनाथालय, वृद्धाश्रम आदि में जाकर सेवा करने से भी आपको शुभ फल प्राप्त होते है। 

दीपदान 

किसी मंदिर, जलाशय या नदी में दीप दान आप कर सकते हैं। यानि दीपक जला सकते हैं। 3, 5,7,11 की संख्या में दीप दान आपको करना चाहिए। दीपदान करने से आपके जीवन से अंधकार हटता है और परम ज्ञान की आपको प्राप्ति होती है।

सामर्थ्य के अनुसार आप ऊपर बताई गई चीजों में से किसी एक का भी अगर आप अमावस्या के दिन दान करते हैं तो देवी-देवताओं और पितरों की असीम कृपा आपको प्राप्त हो सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Mauni Amavasya Vrat Katha: मौनी अमावस्या व्रत कथा, इसका पाठ करने से घर में आएगी सुख-समृद्धि और दूर होंगे सभी कष्ट

Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर क्या करना चाहिए क्या नहीं, जान लें जरूरी नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।