Parama Ekadashi Vastu Upay: परम एकादशी का व्रत 11 जून 2026 को रखा जाएगा। अधिकमास में आने वाली यह एकादशी बेहद शुभ और पुण्यफलदायी मानी जाती है। परम एकादशी के दिन भक्त भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए पूजन, दान-पुण्य, भजन-कीर्तन आदि करते हैं। इसके साथ ही परम एकादशी के शुभ अवसर पर कुछ आसान से वास्तु उपाय भी आपको लाभ दिला सकते हैं। इन उपायों को करने से आपको पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलती हैं और आर्थिक पक्ष भी मजबूत होता है। आइए विस्तार से जान लेते हैं इन उपायों के बारे में।
आर्थिक लाभ और करियर में उन्नति पाने के लिए उपाय
- अगर आप अपने करियर में ऊंचाइयां छूना चाहते हैं और धन-धान्य की प्राप्ति करना चाहते हैं तो परम एकादशी के दिन उत्तर-पूर्व दिशा यानि ईशान कोण में आपको गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए। यह आसान सा वास्तु उपाय करने से आपको धन प्राप्ति के स्रोत मिलते हैं और करियर क्षेत्र में आ रही परेशानियों का भी अंत होता है।
- परम एकादशी के शुभ अवसर पर आप तुलसी का नया पौधा घर लाकर इसे पूर्व दिशा में स्थापित करें। ऐसा करने से भी आर्थिक पक्ष से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं और घर में सकारात्मकता आती है।
- एकादशी की सुबह आपको आम के पत्तों का तोरण मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से स्वयं माता लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करती हैं और आपकी आर्थिक उन्नति होती है। वास्तु का यह आसान उपाय आपको करियर के क्षेत्र में भी उन्नति दिलाता है।
वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि के लिए उपाय
- परम एकादशी के दिन वैवाहिक जीवन में सुख समृद्धि लाने के लिए आपको गेंदे का फूल खरीदना चाहिए और इसे छत पर उत्तर दिशा में या फिर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपको दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
- वैवाहिक जीवन में संतुलन और खुशियां प्राप्त करने के लिए पति-पत्नी को परम एकादशी के दिन केले के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करना चाहिए और दीपक जलाना चाहिए। यह उपाय भी दांपत्य जीवन में खुशियां लाने वाला माना जाता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: