1. Hindi News
  2. धर्म
  3. जिनका अंगूठा होता है गोलाकार वह व्यक्ति रचते हैं कीर्तिमान, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

जिनका अंगूठा होता है गोलाकार वह व्यक्ति रचते हैं कीर्तिमान, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Poonam Yadav
 Published : Jan 08, 2023 10:00 pm IST,  Updated : Jan 08, 2023 10:00 pm IST

किसी व्यक्ति के व्यवहार को जानने के लिए उसके हाव-भाव को समझने की जरूरत है। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आप शरीर की बनावट से भी किसी का व्यवहार पता कर सकते हैं।

Samudrik Shastra - India TV Hindi
Samudrik Shastra Image Source : FREEPIK

सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर के अंगों का उल्लेख किया गया है जिनके जरिए आपको इस व्यक्ति के व्यवहार और भविष्य के बारे में जानने में मदद मिलती है। किसी व्यक्ति के हाथ-पैर की बनावट व संरचना के माध्यम से उसके स्वभाव को जान सकते हैं। जैसे आप किसी व्यक्ति के अंगूठे से यह पता लगा सकते हैं कि वह अपने करियर में कितना आगे जाएगा। सामुद्रिक शास्त्र में कुछ अंगूठों के आकर और प्रकार के बनावट का जिक्र किया गया है​ ​जिससे उनके दिमाग और स्वाभाव का पता चलता है। 

  1. जिस किसी के अंगूठे का अग्र भाग कोनिकल शेप, यानि गोलाकार शंकु के आकार का होता है वह व्यक्ति बुद्धिमान और रचनात्मक क्षमता से परिपूर्ण होता है।
  2. यदि अंगूठे की शेप ऊपर की तरफ से चौड़ी होती है तो वह व्यक्ति जिद्दी स्वभाव का होता है।
  3. इसके अलावा अंगूठे का अग्र भाग यदि चौकोर शेप का हो तो व्यक्ति कानून का अच्छा जानकार होता है, वह हर तरह के कानूनी दांव-पेंच से वाकिफ होता है तथा वास्तविकता को ध्यान मे रख कर ही फैसला लेता है। 
  4. जिस व्यक्ति का अंगूठा कटि के आकार का होता है वह तर्क-वितर्क, वाद-विवाद में बहुत निपुण होता है परंतु शारीरिक रूप से कुछ कमजोर हो सकता है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

ये भी पढ़ें - 

Maha Shivratri 2023: इस साल महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, आज ही नोट कर लें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्‍व

Shadi Muhurat 2023: साल 2023 में खूब बजेगी शहनाई, तुरंत नोट कर लें शादी का शुभ मुहूर्त 

इन समय पर जन्मे लोगों को इस साल मिलेंगे शुभ समाचार, पैसों के मामले में बेहद भाग्यशाली रहेंगे ये लोग

साहसी और ज़िद्दी होते हैं अश्लेषा नक्षत्र में जन्मे लोग, इन क्षेत्रों में होते हैं सफल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।