1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 7 या 8 सितंबर चंद्र ग्रहण किस दिन लगेगा? शनि साढ़े साती से पीड़ित राशियों के लिए रहेगा बेहद लाभकारी

7 या 8 सितंबर चंद्र ग्रहण किस दिन लगेगा? शनि साढ़े साती से पीड़ित राशियों के लिए रहेगा बेहद लाभकारी

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Sep 01, 2025 09:06 am IST,  Updated : Sep 01, 2025 09:06 am IST

सितंबर 2025 में साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। खास बात ये है कि ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। जिस कारण से इसका सूतक काल भी मान्य होगा। चलिए जानते हैं सितंबर में चंद्र ग्रहण कब लग रहा है और इसका किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

Chandra grahan 2025- India TV Hindi
सितंबर में चंद्र ग्रहण कब लग रहा है 2025 Image Source : CANVA

Spetember 2025 Mein Chandra Grahan Kab Lag Raha Hai: साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 की रात 9 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा और इसकी समाप्ति देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगी। इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी लगेगा। जिसकी शुरुआत 7 सितंबर की दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर होगी और समाप्ति ग्रहण के खत्म होने के साथ होगी। ग्रहण कुंभ राशि और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में लगने जा रहा है। भारत में दिखाई देने के कारण इसका प्रभाव काफी ज्यादा रहेगा। ज्योतिष अनुसार ये ग्रहण शनि साढ़े साती से पीड़ित राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा।

मेष राशि (Aries): शनि साढ़े साती से पीड़ित इस राशि के लिए शुभ है चंद्र ग्रहण

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि वालों को करियर में खूब लाभ देगा। नौकरी बदलने के प्रबल आसार हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। बिजनेस में भी मुनाफा मिलेगा। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। 

कुंभ राशि (Aquarius): आध्यात्मिक साधना और आत्मचिंतन के लिए शुभ समय 

साल का आखिरी चंद्रग्रहण आपके व्यक्तित्व और मानसिक संतुलन पर प्रभाव डालेगा। ये समय आध्यात्मिक साधना और आत्मचिंतन के लिए शुभ रहेगा। आप अपने कार्यों को अच्छे से पूरा कर पायेंगे। इस दौरन कई चीजों में लाभ प्राप्त होगा।

मीन राशि (Pisces): आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

चंद्रग्रहण का मीन राशि पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कई माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। किसी भी काम में की गई मेहनत रंग लाएगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

बरसात में घर की छत पर निकल आया है पीपल का पेड़? तो न करें ये गलती

सितंबर में इस दिन से लग रहा है मृत्यु पंचक, इन 5 दिनों में भूलकर भी न करें ये काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।