1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शनिवार को घर न लाएं ये चीजें वरना शनि देव हो जाएंगे नाराज, बिगड़ सकती है घर-परिवार की हालात

शनिवार को घर न लाएं ये चीजें वरना शनि देव हो जाएंगे नाराज, बिगड़ सकती है घर-परिवार की हालात

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 13, 2024 07:25 am IST,  Updated : Jan 13, 2024 07:32 am IST

Shaniwar Tips: शनिवार के दिन भगवान शनि देव की पूजा का विधान है। ऐसे में इस दिन कई चीजें ऐसी हैं जिसकी खरीददारी शनिवार को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए।

Shani Dev- India TV Hindi
Shani Dev Image Source : INDIA TV

Shaniwar Upay: सप्ताह का शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित है। इस दिन सूर्य पुत्र शनि महाराज की उपासना करने से उनकी कृपा दृष्टि प्राप्त होती है। आपको बता दें कि शनि देव की एक नजर किसी को राजा से रंक और रंक से राजा बना सकती है। ऐसे में शनि देव को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। शनिवार का दिन शनि दोषों से छुटकारा पाने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन भगवान शनि देव को तेल और तिल अर्पित करने के साथ ही शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जरूर जलाएं। तो चलिए अब बताते हैं कि शनिवार के दिन किन चीजों को खरीदने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से शनि देव की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। 

1. तेल

शनिवार के दिन सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। दरअसल, शनिवार के दिन शनि देव को तेल चढ़ाया जाता है इसलिए इस दिन इसकी खरीददारी नहीं करनी चाहिए। 

2. जूते-चप्पल

शनिवार के जूते-चप्पल की खरीददारी भी नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन जूते-चप्पल खरीदने से व्यक्ति को शनि दोष लगता है और घर में अशांति और दरिद्रता आती है।

3. नमक

शनिवार के दिन नमक खरीदने से भी बचना चाहिए। इस दिन नमक खरीदना अच्छा नहीं माना जाता है। माना जाता है कि शनिवार को नमक खरीदने से घर-परिवार को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

4. झाड़ू

शनिवार के दिन झाड़ू खरीदना अशुभ माना जाता है। शनिवार के दिन झाड़ू घर लाने से परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है। साथ ही शनिवार के दिन पुरानी झाड़ू को घर में बाहर भी न फेंके वरना शनि देव आपसे क्रोधित हो सकते हैं।

5. लोहा

शनिवार के दिन लोहा या इससे बनी चीजों को भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार को लोहा खरीदने से शनि देव की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Lohri 2024: लोहड़ी मनाने के क्या हैं रीति-रिवाज? यहां जानें लोग इस दिन क्या कुछ करते हैं खास

मकर संक्रांति के दिन इन कामों की होती मनाही, जीवन हो सकता है तहस-नहस, जानें क्या करें और क्या नहीं?

सूर्य के उत्तरायण के बाद किन राशियों की बदलेगी किस्मत, यहां जानें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।