Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करता है, तो उसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में दिखाई देता है। शुक्र ग्रह ने राहु के नक्षत्र शतभिषा में प्रवेश कर लिया है। शुक्र को प्रेम, वैभव, सुख सुविधाओं और कला का कारक माना जाता है। ऐसे में इसका नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के जीवन में उतार चढ़ाव ला सकता है।
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव
शुक्र का राहु के नक्षत्र शतभिषा में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। राहु का प्रभाव भ्रम और अस्थिरता से जुड़ा होता है, ऐसे में शुक्र से जुड़े सुख, संबंध और आर्थिक मामलों में असंतुलन की स्थिति बन सकती है। इसलिए इस दौरान सोच समझकर फैसले लेना जरूरी होगा।
कर्क राशि
आपके लिए यह परिवर्तन कुछ मामलों में चुनौती पूर्ण रह सकता है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और आर्थिक चिंता परेशान कर सकती है। वर्कप्लेस पर छोटे फैसले भी सोच समझकर लेने होंगे, क्योंकि लापरवाही से नुकसान हो सकता है। परिवार में गलतफहमियां या तनाव की स्थिति बनने से मानसिक दबाव बढ़ सकता है।
- उपाय: शुक्रवार को सफेद वस्त्र या सफेद मिठाई का दान करें और शुक्र मंत्र का नियमित जप करें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को इस समय विरोधियों से सतर्क रहना होगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है और कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। अनावश्यक खर्च बजट को प्रभावित कर सकता है। घरेलू जिम्मेदारियों के कारण मानसिक थकान भी महसूस हो सकती है।
- उपाय: रोजाना योग और ध्यान करें। शुक्रवार को संतोषी माता की आरती या व्रत करना लाभकारी रहेगा।
मीन राशि
इस राशि के लोगों के लिए आय से ज्यादा खर्च की स्थिति बन सकती है। इसलिए बजट बनाकर चलना जरूरी है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें और खान पान पर ध्यान दें। यात्रा के दौरान कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखें। साथ ही किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें।
- उपाय: जरूरतमंद को दूध, दही या सफेद वस्तुओं का दान करें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: पारद-स्फटिक से लेकर सोने-चांदी तक, महाशिवरात्रि 2026 पर कौन से शिवलिंग की पूजा रहेगी सबसे फलदायी?