Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Mahashivratri Shivling Puja Benefits: पारद-स्फटिक से लेकर सोने-चांदी तक, महाशिवरात्रि 2026 पर कौन से शिवलिंग की पूजा रहेगी सबसे फलदायी?

Mahashivratri Shivling Puja Benefits: पारद-स्फटिक से लेकर सोने-चांदी तक, महाशिवरात्रि 2026 पर कौन से शिवलिंग की पूजा रहेगी सबसे फलदायी?

Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse Published : Feb 12, 2026 08:19 pm IST, Updated : Feb 12, 2026 08:19 pm IST

Shivling Puja Benefits: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पूजा की विशेष महत्व माना जाता है। धर्म ग्रंथों में सोने-चांदी से लेकर स्फटिक और पारद शिवलिंग पूजन और अभिषेक के अलग-अलग फायदे बताए गए हैं। जानिए इस महाशिवरात्रि किस धातु की शिवलिंग की पूजा बेहद शुभ फल देगी।

Shivling Abhishek Benefits- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY महाशिवरात्रि पर कौन से शिवलिंग की पूजा रहेगी सबसे फलदायी?

Mahashivratri 2026 Shivling Puja Benefits: शिव जी की पूजा सभी दुखों को दूर करके सुख-समृद्धि बढ़ाने वाली मानी गई है। कहा जाता है कि भोलेनाथ इतने सरल स्वभाव के होते हैं कि वे केवल जल और बेलपत्र चढ़ाने प्रसन्न हो जाते हैं। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा का महत्व और बढ़ जाता है। शास्त्रों और पुराणों में विभिन्न धातुओं और पदार्थों से बने शिवलिंग के अभिषेक और पूजन के अलग‑अलग लाभ बताए गए हैं। हर शिवलिंग के अभिषेक के अद्भुत फायदे हैं चाहे पारद हो, स्फटिक, चांदी या मिट्टी, हर शिवलिंग की पूजा करने से जीवन में अलग‑अलग सकारात्मक प्रभाव होता है। महाशिवरात्रि पर किस शिवलिंग की पूजा सबसे फलदायी मानी गई है? किस शिवलिंग का अभिषेक करने पर क्या फल मिलता है? यहां जानिए।  

पारद शिवलिंग

पारद शिवलिंग की पूजा का बहुत महत्व माना गया है। पारद शिवलिंग की पूजा सभी कामनाओं को पूरा करने वाली होती है। महाशिवरात्रि पर पारद शिवलिंग की पूजा करने पर साधक के सभी पाप दूर होते हैं। पारद के शिवलिंग को सबसे शक्तिशाली माना गया है। इसके अभिषेक से सेहत, मानसिक शांति और पाप नाश होता है। साथ ही घर की सुख‑समृद्धि और सकारात्मक शक्ति बढ़ती है।

स्फटिक शिवलिंग

महाशिवरात्रि के अवसर पर स्फटिक के शिवलिंग की पूजा भी शुभ फलदायी मानी गई है। स्फटिक शिवलिंग के अभिषेक से मन और मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का संचार और आध्यात्मिक विकास होता है। कहा जाता है कि स्फटिक शिवलिंग का अभिषेक नकारात्मक शक्तियों का नाश करता है और जीवन में मानसिक स्थिरता लाता है। 

चांदी का शिवलिंग

चांदी के शिवलिंग की पूजा और अभिषेक से धन में वृद्धि होती है। आपके ऊपर ग्रहों की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। अगर आप आर्थिक स्थिति को बेहतर करने की मनोकामना लिए शिव आराधना करना चाहते हैं तो विशेष रूप से चांदी के शिवलिंग का पूजन लाभदायी रहेगा। इससे आपके धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। 

सोने का शिवलिंग

सोने का शिवलिंग भी सुख-समृद्धि को बढ़ाने वाला माना गया है। इस शिवलिंग का अभिषेक करने से साधक के वैभव, ऐश्वर्य और सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होती है। सोने का शिवलिंग आर्थिक और सामाजिक उन्नति का प्रतीक माना गया है। 

पीतल और तांबा के शिवलिंग

पीतल और तांबा धातु के शिवलिंग की पूजा बाधाओं का नाश करने वाली मानी गई है। शास्त्रों की माने तो इन धातुओं से बने शिवलिंग घर के कल्याण का प्रतीक माना जाते हैं। महाशिवरात्रि के दिन पीतल के शिवलिंग की पूजा करके आप महादेव से धन-धान्य में वृद्धि का आशीर्वाद पा सकते हैं। इस शुभ दिन पर पीतल के शिवलिंग की पूजा और अभिषेक करने से दुख-दरिद्रता दूर होती है। 

मिट्टी/पाषाण शिवलिंग

मिट्टी के शिवलिंग का अभिषेक करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। महाशिवरात्रि में अलग-अलग तरह के पूजे जाने वाले शिवलिंग में पार्थिव शिवलिंग की पूजा सबसे उत्तम मानी गई है। इस दिन अपने हाथों से पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में आने वाले बड़े कष्टों से भी मुक्ति मिलती है। 

मिश्री के शिवलिंग 

अगर कोई व्यक्ति भगवान शिव से अच्छी सेहत का वरदान पाना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन मि​श्री से बने शिवलिंग की पूजा करें। कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मिश्री से बने शिवलिंग का पूजन और अभिषेक करने से साधक को अपने जीवन में आने वाले रोगों और शोक से छुटकारा मिलता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Mahashivratri Puja: महाशिवरात्रि पर अधूरी रह जाएगी शिव पूजा, इन 5 चीजों के बिना नहीं कर पाएंगे महादेव को प्रसन्न

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म

Advertisement
Advertisement
Advertisement