1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त का शिकंजा, दोस्त के घर से निकले नोटों के ढेर ही ढेर

VIDEO: शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त का शिकंजा, दोस्त के घर से निकले नोटों के ढेर ही ढेर

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Malaika Imam
 Published : Feb 12, 2026 06:40 pm IST,  Updated : Feb 12, 2026 06:59 pm IST

मामले में कुल छह जगहों पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के दोस्त सुजय शेट्टी के घर से एक करोड़ सत्तर लाख रुपये कैश मिला। तलाशी का काम अभी जारी है, और जानकारी जुटाई जा रही है।

इंजीनियर के दोस्त के घर से मिले करोड़ों रुपये- India TV Hindi
इंजीनियर के दोस्त के घर से मिले करोड़ों रुपये Image Source : REPORTER INPUT

बेंगलुरु: भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए लोकायुक्त पुलिस ने शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर शिकंजा कसा है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई इस कार्रवाई ने प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।

बेंगलुरु रूरल लोकायुक्त पुलिस स्टेशन में कर्नाटक रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन्स एसोसिएशन (KREIS) के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर एचएम जनार्दन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन पर अपनी ज्ञात आय के स्रोतों से कहीं अधिक और अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने का गंभीर आरोप है।

दोस्त के घर से मिला नोटों का ढेर

लोकायुक्त की टीमों ने बुधवार को आरोपी अधिकारी से जुड़े कुल छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस तलाशी अभियान के दौरान सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने जनार्दन के दोस्त सुजय शेट्टी के आवास पर छापा मारा। वहां से पुलिस को 1 करोड़ 70 लाख रुपये की नकद राशि बरामद हुई।

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर ड्रग तस्करी का भंडाफोड़

एक अन्य खबर में, केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बेंगलुरु सीमा शुल्क अधिकारियों ने तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने 3.43 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इन मामलों में बैंकॉक से आए दो यात्रियों को स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ (NDPS) अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। 

सीमा शुल्क विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि पहले मामले में बैंकॉक से आए एक यात्री को संदेह के आधार पर रोका गया। जब उसके सामान की सघन तलाशी ली गई, तो अधिकारियों के होश उड़ गए। यात्री ने अपने सामान के भीतर 9.7 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा छिपा रखा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस उच्च गुणवत्ता वाले गांजे की कीमत लगभग 3.39 करोड़ रुपये आंकी गई है।

उसी दिन एक अन्य कार्रवाई में, बैंकॉक से ही आए एक दूसरे यात्री को हवाई अड्डे पर पकड़ा गया। यह यात्री तस्करी के लिए कैंडी के पैकेटों का इस्तेमाल कर रहा था। अधिकारियों ने इन पैकेटों से 1.7 किलोग्राम हशीश/चरस बरामद की। जब्त की गई इस ड्रग्स की कीमत करीब 4.25 लाख रुपये बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें-

क्लासमेट की सगाई से नाराज था छात्र, क्लासरूम में उसे मौत के घाट उतारा, फिर खुद के सिर में मार ली गोली

किराया विवाद में ऑटो ड्राइवर ने बुजुर्ग महिला को सड़क पर पटका, हाथ की हड्डी टूटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत