Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, पारिवारिक जीवन में आएंगी खुशियां, धन-धान्य की भी होगी प्राप्ति
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, पारिवारिक जीवन में आएंगी खुशियां, धन-धान्य की भी होगी प्राप्ति
Written By: Naveen Khantwal
Published : Mar 08, 2026 02:02 pm IST,
Updated : Mar 08, 2026 02:02 pm IST
Somwar Ke Upay: सोमवार के शुभ दिन पर कुछ आसान से उपाय करके आप भगवान शिव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देंगे।
Image Source : FREEPIK
सोमवार के उपाय
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन को भगवान शिव की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से आपके जीवन में सुखद बदलाव आ सकते हैं साथ ही वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में चली आ रही परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। आज ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में हम आपको जानकारी देंगे।
सोमवार के उपाय
अगर आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में सोमवार के दिन इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो घर से निकलते समय दर्पण, यानि शीशा में अपना चेहरा देखकर अवश्य जाएं। साथ ही मन-ही-मन भगवान शिव से सफलता के लिये प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपका मन पॉजिटिव रहेगा, इससे आपका इंटरव्यू अच्छा जाएगा और आपकी मेहनत का असर दिखेगा।
यदि आपको व्यापार के लाभ में पैसों की लगातार कमी हो रही है या व्यापार में आपको लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे आप कुछ नया करने की नहीं सोच पा रहें और आपका मनोबल कम होता चला जा रहा है, तो इसके लिये आप कोई भी नया काम शुरु करने से पहले अपने पास 2 सफेद फूल रख लें और जब काम हो जाये तो उन्हें बहते पानी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपके व्यापार में धनलाभ होना शुरू हो जाएगा।
अगर घर में किसी बात को लेकर सदस्यों के बीच अनबन रहता है, जिसके कारण आपका मन बेचैन रहता है तो आप सोमवार के दिन घर के नजदीकी मंदिर में भगवान शिव जी को बेल पत्र चढ़ाएं और साथ ही किसी जरूरतमंद को एक कटोरी चावल दान करें। ऐसा करने से आपका मन शांत रहने लगेगा और परिवार के माहौल में पॉजिटिविटी आने लगेगी।
अक्सर उपलब्धियां सामने होते हुए भी आपको नजर नहीं आती हैं। ऐसा तब महसूस होता है जब आपके पास सब कुछ होते हुए भी आपको लगे कि आपके पास कुछ नहीं हैं। तो इसके लिए आप सोमवार के दिन कुश या कंबल के आसन पर बैठकर तुलसी या रुद्राक्ष की बनी माला से कम से कम 108 बार भगवान शिव के मंत्र का जप करें। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ ऐं ह्रीं सोमाय नम:। ऐसा करने से आपको आपके जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होगी साथ ही आप उपलब्धियों का लाभ उठाने में सफल होंगे।
अक्सर भागदौड़ भरी लाईफ में कई बार इंसान किसी काम को लेकर इतना परेशान हो जाता है कि उलझन में आ जाता है। अधिकतर लोगों के साथ ऐसा होना आम बात है, इससे बचने के लिए सोमवार के दिन नहा-धोकर तुलसी के पौधे की 11 बार परिक्रमा करें और साथ में घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपका स्ट्रेस कम होगा, लिहाजा आपका जीवन सुखमय बनेगा।
आपने देखा होगा आपको उस समय बहुत गुस्सा आता है जब काफी मेहनत करने के बाद भी परिणाम अच्छे नहीं मिल पाते। आपको याद सबकुछ रहता है लेकिन परीक्षा के समय भूल जाते है तो आप चांदी का एक चौकोर टुकड़ा बाहर जाते समय अपनी जेब में हमेशा रखें। ऐसा करने से आपको अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा, साथ ही आपकी स्मरण शक्ति भी बढ़ेगी।
अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं, तो उससे मुक्ति पाने के लिए आज के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही शिव जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें | मंत्र इस प्रकार है- ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ। ऐसा करने से आपको अपने शत्रुओं से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।
अगर आप अपने धन्य-धान्य और भौतिक सुखों में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन स्नान आदि के कार्यों से निवृत्त होकर अपने घर के आसपास किसी शिव मंदिर में जाकर, जल में थोड़ा गंगाजल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपके धन्य-धान्य और भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होगी।
अगर आपको कोई परेशानी है और आप उसका हल नहीं निकाल पा रहे हैं, तो अपनी परेशानी का हल निकालने के लिए आज के दिन जल में कुछ बूंद दूध मिलकर शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही 11 बेलपत्र पर चंदन से ॐ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और धूप-दीप आदि से विधिवत शिवलिंग की पूजा करें। ऐसा करने से आपकी जो भी परेशानी होगी, उसका हल जल्द ही निकलेगा।
अगर आप अपनी आमदनी को बढ़ाना चाहते हैं, तो आज के दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। अगर संभव हो तो गाय का दूध अर्पित करें। साथ ही शिव मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है- ॐ नम: शिवाय। इस प्रकार जप पूरा होने के बाद अपनी आमदनी में बढ़ोतरी के लिए भगवान के सामने हाथ जोड़कर विनती करें। ऐसा करने से आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
अगर आपको अपनी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो उस परेशानी से बाहर निकलने के लिए आज के दिन स्नान आदि के बाद आपको शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। साथ ही शिवलिंग पर चंदन का टीका लगाना चाहिए। ऐसा करने से पढ़ाई-लिखाई से संबंधित आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी संतान आपके सभी कामों में मदद करें और उनसे आपके रिश्ते बेहतर बना रहे, तो आज के दिन शिव जी को नारियल अर्पित करें। साथ ही भगवान को सूखे मेवे का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपकी संतान सभी कामों में आपकी मदद करेगी और उनसे आपका रिश्ता बेहतर बना रहेगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)