1. Hindi News
  2. धर्म
  3. नाग पंचमी पर सूर्य-केतु का खतरनाक संयोग, अगले 1 महीने इन राशियों को झेलनी होगी आर्थिक दिक्कतें

नाग पंचमी पर सूर्य-केतु का खतरनाक संयोग, अगले 1 महीने इन राशियों को झेलनी होगी आर्थिक दिक्कतें

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Aug 17, 2026 05:57 pm IST,  Updated : Aug 17, 2026 05:57 pm IST

नागपंचमी के दिन यानी 17 अगस्त 2026 को सू्र्य देव अपनी राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश करें। यहां पहले से केतु विराजमान हैं ऐसे में सूर्य और केतु का अशुभ संयोग बन रहा है। यह योग इन 4 राशियों के लिए शुभ नहीं रहेगा।

सूर्य-केतु युति 2026- India TV Hindi
सूर्य-केतु युति 2026 Image Source : FILE IMAGE

इस साल नाग पंचमी का त्यौहार अत्यंत ही शुभ संयोग में मनाया गया है। नाग पंचमी के दिन सावन का तीसरा सोमवार है , जो ज्योतिषीय दृष्टि में अत्यंत ही लाभकारी योग माना जाता है। इसके अलावा नाग पंचमी के दिन यानी 17 अगस्त 2026 को सूर्य सिंह राशि में गोचर किए हैं। सिंह में पहले से पापी ग्रह केतु विराजमान हैं। ऐसे में सिंह में सूर्य और केतु की युति बन गई हैं। सूर्य-केतु की युति खतरानक संयोग माना जाता है। इसका प्रभाव अगले 30 दिन यानी एक महीने तक रहेगा। सूर्य-केतु की युति इन 4 राशियों की मुश्किलों को बढ़ाएगा। इन राशि के जातकों को धन, सेहत और करियर में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि वो अनलकी राशियां कौनसी हैं। वहीं 17 अगस्त को सूर्य-गुरु के बीच बनेगा द्विद्वादश योग भी बन रहा है।

1. मिथुन राशि

सूर्य-केतु की युति मिथुन राशि के जातकों के लिए आर्थिक उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। फिजूलखर्ची में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारियों के लिए भी यह समय उत्तम नहीं रहेगा। ऐसे में  व्यापार में जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। नौकरी पेशा लोगों का कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ मतभेद हो सकता है। एक महीने तक किसी को भी पैसा उधार देने से बचें वरना पैसा फंस सकता है।

2. सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य-केतु की ये खतरनाक युति आर्थिक परेशानियां लेकर आ रहा है। इसके अलावा करियर में भी तनाव रह सकता है। पैसों के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। इस समय करियर और वित्तीय दोनों मामलों में सावधानी बरतनी होगी। कारोबारियों के लिए भी यह समय चुनौतियों से भरा रह सकता है। आपको काम में कई तरह की बाधा आ सकती हैं इसलिए इस समय कोई भी नया कार्य शुरू न करें।

3. मकर राशि

सूर्य-केतु की युति मकर राशि वालों के लिए कई तरह की चुनौतियां लेकर आ रहा है। परिवार में सदस्यों की सेहत खराब हो सकती है। खर्चों में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस समय कहीं भी निवेश करने से बचें। अपने पैसों का इस्तेमाल बहुत ही सोच-समझकर करें।

3. मकर राशि

सूर्य-केतु की युति मकर राशि वालों के लिए कई तरह की चुनौतियां लेकर आ रहा है। परिवार में सदस्यों की सेहत खराब हो सकती है। खर्चों में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस समय कहीं भी निवेश करने से बचें। अपने पैसों का इस्तेमाल बहुत ही सोच-समझकर करें।

4. कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा नहीं रहेगा। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत के बाद भी परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। कार्यस्थल पर वाद-विवाद बढ़ सकता है इसलिए अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। पैसों के मामले में सावधानी बरतें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

नाग पंचमी पर सूर्य का राजसी गोचर, 17 सितंबर तक 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, संतान पक्ष से मिलेगी बड़ी खुशखबरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।