1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 06 May 2024: इस मूलांक वाले कोर्ट-कचहरी में पाएंगे सफलता, मूलांक 3 वालों के करियर में आएगा बदलाव, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 06 May 2024: इस मूलांक वाले कोर्ट-कचहरी में पाएंगे सफलता, मूलांक 3 वालों के करियर में आएगा बदलाव, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : May 06, 2024 06:30 am IST,  Updated : May 06, 2024 06:30 am IST

Numerology 06 May 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (06 मई 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Numerology Image Source : INDIA TV

Numerology 06 May 2024: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जायेगी। आज रात 12 बजकर 30 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मूलांक-1 आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आया है, आज बड़ी से बड़ी समस्या का हल आसानी से निकाल लेगें।

मूलांक-2 पैसों के मामलें में आप सावधानी बरते, किसी अनजान से उधार लेन देन न करें।
मूलांक-3 आज करियर में कुछ बदलाव होने वाला है, जल्द ही आपको तरक्की की कोई नई किरण नजर आयेगी।
मूलांक-4 कोर्ट कचहरी में मुकदमा चल रहा था, तो आज आपको उसमें जीत हासिल जरूर होगी।
मूलांक-5 आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है, कारोबार में तरक्की के लिये अच्छे विकल्प सामने आयेंगे।
मूलांक-6 आज ऑफिस में आपसे बॉस खुश रहेंगे, आपको इनसेंटिव भी मिल सकता है।
मूलांक-7 आपको घर में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, परिवार के सभी सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा।
मूलांक-8 आज आपका पारिवारिक जीवन सुख और शांति से भरा रहेगा, जिसका आप पूरा आनंद उठाएंगे।
मूलांक-9 आज आपके काम में कुछ रुकावटें आयेंगी, लेकिन आप अपने अनुभव से सब ठीक कर लेंगे।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

अक्षय तृतीया के दिन तिजोरी में रखें ये 4 चीजें, घर में होगी पैसों की बारिश, दूर होंगे कलह-कलेश

इन 3 राशियों को माना जाता है अच्छा कुक, खाना खिलाकर जीत लेते हैं लोगों का दिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।