1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 17 June 2025: मूलांक 9 वालों का आज बढ़ेगा बैंक बैलेंस, इन्हें भी होगा फायदा; पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 17 June 2025: मूलांक 9 वालों का आज बढ़ेगा बैंक बैलेंस, इन्हें भी होगा फायदा; पढ़ें अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Jun 17, 2025 06:12 am IST,  Updated : Jun 17, 2025 06:12 am IST

Numerology 17 June 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (17 जून 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

अंक ज्योतिष- India TV Hindi
अंक ज्योतिष Image Source : INDIA TV

Numerology 17 June 2025: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है साथ ही मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। फिर पूरा दिन और पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। इसके बाद देर रात 1 बजकर 2 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। वहीं, इसके अलावा आज पंचक और पृथ्वी लोक की भद्रा भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1. कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।
  • मूलांक 2. माता-पिता को कहीं घूमाने ले जा सकते हैं आपके बीच और मधुरता बढ़ेगी।
  • मूलांक 3. मंदिर में भगवान के दर्शन करने जाएंगे, आपका काम तय समय में पूरा हो जायेगा।
  • मूलांक 5. आज आप सफल होने के लिए कुछ नए टिप्स अपनाएंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे।
  • मूलांक 6. आज आप कोई सामाजिक काम में सहयोग करेंगे जिससे आपका सम्मान बढ़ेगा। 
  • मूलांक 7. आज किसी व्यक्ति के साथ सहानुभूति दिखाएंगे, आपकी मदद से उसको ख़ुशी मिलेगी।
  • मूलांक 8. आज आपको ऑनलाइन कोई बड़ा आर्डर मिलने से अच्छा मुनाफा होगा।
  • मूलांक 9. आज आपकी सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा, बैंक बैलेंस बढ़ेगा।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर अगर आपके जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। यहां जानें मूलांक निकालने का तरीका, अगर जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1 और 1 को जोड़ दीजिए (1+1) ऐसा करने पर 2 आएगा, यही आपका मूलांक है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।