1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 25 September 2024: आज इस मूलांक वाले करवा सकते हैं घर वालों को शॉपिंग, जान लें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 25 September 2024: आज इस मूलांक वाले करवा सकते हैं घर वालों को शॉपिंग, जान लें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 25, 2024 06:30 am IST,  Updated : Sep 25, 2024 06:30 am IST

Numerology 25 September 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (25 सितंबर 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Numerology Image Source : SOCIAL

Numerology 25 September 2024: आज अश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज अष्टमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आज रात 12 बजकर 18 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 24 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक-1 आज घर के सदस्यों को मन मुताबिक शॉपिंग कराने से खुशी महसूस होगी।
  • मूलांक-2 आज आपके पास अतिरिक्त जिम्मेदारियां रहेंगी, पर आप बखूबी उनका निर्वहन भी कर लेंगे।
  • मूलांक-3 आज अपने व्यवहार में लचीलापन रखेंगे क्युकी अधिक प्रैक्टिकल होना भी संबंधों को खराब कर सकता है।
  • मूलांक-4 आज घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर उनकी देखभाल करने की जरूरत है। इस वजह से अगर अपने काम स्थगित भी करने पड़े तो आप पीछे नहीं हटेंगे।
  • मूलांक-5 आज अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर थोडा गंभीर रहेंगे और विचार करेंगे।
  • मूलांक-6 आज अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखना जरूरी है। ऑफिस का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा।
  • मूलांक-7 परिवार तथा व्यवसाय के बीच उचित ताल-मेल बना रहेगा। जिससे परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।
  • मूलांक-8 अपनी कार्यप्रणाली और व्यक्तित्व में निखार लाने से सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा।
  • मूलांक-9 आज धार्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय बिताने से मन को शान्ति बनी रहेगी।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

राशि के अनुसार, किस देवी-देवता की पूजा करने से आपको होगी ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति, अभी जान लें

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा सर्वपितृ अमावस्या के दिन, इस दुर्लभ संयोग से 3 राशियां होंगी मालामाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।