1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 26 March 2025: नियम तोड़ना इस मूलांक वालों को पड़ेगा भारी, वाहन चलाते समय रहें सावधान, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

Numerology 26 March 2025: नियम तोड़ना इस मूलांक वालों को पड़ेगा भारी, वाहन चलाते समय रहें सावधान, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Mar 26, 2025 06:00 am IST,  Updated : Mar 26, 2025 06:00 am IST

Numerology 26 March 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (26 मार्च 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
अंक ज्योतिष Image Source : FILE

Numerology 26 March 2025: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। आज देर रात 2 बजकर 30 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज से पंचक प्रारम्भ है। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- आज आप हर मामले पर अच्छे से सोच-विचार करें, तो समस्याओं का समाधान मिलेगा।
  • मूलांक 2- आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, रेड लाइट ग्रीन होने पर ही रोड़ क्रॉस करें। नियम तोड़ना भारी पड़ सकता है। 
  • मूलांक 3- बुजुर्गों के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा, पहले की अपेक्षा ज्यादा रिलैक्स फील करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। 
  • मूलांक 4- परिवार की उलझनें आज खत्म होंगी, जिससे आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा।
  • मूलांक 5- आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा, आपके रूके हुए काम आसानी से पूरे होंगे।
  • मूलांक 6- आप जो भी काम करना चाह रहे हैं कर सकते हैं। आपके लिये आज का दिन अच्छा है।
  • मूलांक 7- किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले उसका वर्क प्लान बनाना अच्छा रहेगा।
  • मूलांक 8- धर्म के प्रति आज आपकी आस्था बढ़ेगी, कोई धार्मिक बुक पढ़कर समय व्यतीत करेंगे।
  • मूलांक 9- आज आप जो भी फैसला लेंगे वो आपके लिए बेहतरीन साबित होगा।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1+1 करने पर 2 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

Shani Gochar 2025: शनि के चांदी का पाया 3 राशियों की खोलेगा किस्मत, 29 मार्च के बाद धन-दौलत की नहीं होगी कमी

Shani Amavasya 2025: इस दिन मनाई जाएगी शनिश्चरी अमावस्या, भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना शनि देव हो जाएंगे नाराज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।