1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 27 September 2024: आज व्यापार में वृद्धि के नए रास्ते खुलेंगे, जानें किस मूलांक वाले को मिलेगा धन का लाभ, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 27 September 2024: आज व्यापार में वृद्धि के नए रास्ते खुलेंगे, जानें किस मूलांक वाले को मिलेगा धन का लाभ, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Sep 27, 2024 06:30 am IST,  Updated : Sep 27, 2024 06:48 am IST

Numerology 27 September 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (27 सितंबर 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Numerology Image Source : INDIA TV

Numerology 27 September 2024: आज अश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि दशमी शुक्रवार का  दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। आज दशमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज रात 11 बजकर 34 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 21 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक-1 ऑफिस के कामों में मन लगेगा, साथ ही अधिकारी वर्ग का पूरा सहयोग भी मिलेगा।
  • मूलांक-2 आप अपने रिश्तेदार के घर जा सकते है, जिससे आपके रिश्तेदार आपसे काफी खुश हो जाएंगे।
  • मूलांक-3 आपका दिन बेहतर रहेगा, कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिल सकता है।
  • मूलांक-4 आज व्यापार में वृद्धि के नए रास्ते खुलेंगे, इससे आपको धन लाभ होने के योग बन रहे है।
  • मूलांक-5 कार्यप्रणाली में बदलाव करने का अभी अनुकूल समय नहीं है। फिलहाल इससे संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करें।
  • मूलांक-6 आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, अगर आपको किसी प्रकार का मानसिक तनाव है तो आपको जल्द ही छुटकारा मिलेगा।
  • मूलांक-7 आज कार्यो में आप गंभीरता दिखाएंगे, जिम्मेदारियों को समझने से बड़े पद हासिल हो सकते हैं।
  • मूलांक-8 आज का दिन आपके लिये बेहतर रहेगा, जो भी आप चाहेंगे वो आसानी से पूरा कर लेंगे।
  • मूलांक-9 आज ध्यान रखें कि आपका ध्यान आपको गलत कार्यों की तरफ प्रेरित भी कर सकता है। अपने मन पर काबू रखें।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

सर्वपितृ अमावस्या के दिन इस मुहूर्त में कर लें तर्पण, भूले-बिसरे सभी पितरों की आत्मा होगी शांत

Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष में कौवों को श्राद्ध का भोजन क्यों कराया जाता है? जानें गरुड़ पुराण में क्या लिखा है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।