1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 4 November 2024: 1 से 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें सोमवार का अंक ज्योतिष

Numerology 4 November 2024: 1 से 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें सोमवार का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 04, 2024 06:30 am IST,  Updated : Nov 04, 2024 06:30 am IST

Numerology 4 November 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (4 नवंबर 2024) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology- India TV Hindi
Numerology Image Source : INDIA TV

Numerology 4 November 2024: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि सोमवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 11 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 43 मिनट तक शोभन योग रहेगा। आज सुबह 8 बजकर 4 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है, जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक-1 आज पिछले कुछ समय से चल रही अस्त व्यस्त दिनचर्या में कुछ सुधार आएगा।
  • मूलांक-2 महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात लाभदायक साबित होगी, कुछ नया सीखने को मिलेगा।
  • मूलांक-3 आज आप जो काम सोचेंगे उसे पूरा कर लेंगे, साथ ही खुद को ऊर्जावान
  • महसूस करेंगे।
  • मूलांक-4 आज आप प्रैक्टिकल बनेंगे और अपने व्यक्तिगत कामों को समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे।
  • मूलांक-5 सुकून और शांति के लिए किसी मनोरंजक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
  • मूलांक-6 आज कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा । आपका कोई फायदेमंद एग्रीमेंट भी हो सकता हैं।
  • मूलांक-7 आज पारिवारिक सदस्यों की जरूरतों और सुख-सुविधाओं का ध्यान रखना रिश्तों को मजबूत बनाएगा।
  • मूलांक-8 आज पारिवारिक वातावरण खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा, आज आपके लिए गए फैसले बेहतर होंगे। 
  • मूलांक-9 करियर संबंधी गतिविधियों को लेकर बहुत अधिक गंभीर रहेंगे, फाइनेंस संबंधी कोई कार्य हो सकता है।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Tulsi Vivah 2024: इस साल तुलसी विवाह कब है? यहां जानिए सही डेट और पूजा शुभ मुहूर्त

Chhath Puja 2024 Calendar: इस दिन से शुरू हो रहा है महापर्व छठ, जानें नहाय खाय से लेकर ऊषा अर्घ्य तक की तारीख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।