1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Valentine's Day 2023: वैलेंटाइन पर करें 'प्रेम मंदिर' के दर्शन, राधा-कृष्ण जैसा अटूट हो जाएगा प्यार का बंधन

Valentine's Day 2023: वैलेंटाइन पर करें 'प्रेम मंदिर' के दर्शन, राधा-कृष्ण जैसा अटूट हो जाएगा प्यार का बंधन

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 09, 2023 03:17 pm IST,  Updated : Feb 09, 2023 03:17 pm IST

Prem Mandir in Vrindavan: इस वैलेंटाइन आप वृंदावन के 'प्रेम मंदिर' जाकर अपने प्यार को और बढ़ा सकते हैं। इस मंदिर को प्रेम का प्रतीक माना जाता है।

Prem Mandir Mathura- India TV Hindi
प्रेम मंदिर Image Source : @MATHURA.NIC.

Valentine's Day 2023: इन दिन फिजाओं में प्रेम की महक फैली हुई है। हर प्रेमी जोड़ा प्यार की दुनिया में खोया हुआ है। आखिर ऐसा हो भी क्यों नहीं आखिरकार माह-ए-इश्क जो चल रहा है। वैलेंटाइन से पहले ही हर कोई प्रेम के आनंद को महसूस करने लगता है। दरअसल, प्रेम करने वालों के लिए वैलेंटाइन डे का दिन बेहद ही खास होता है। इस दिन को खास बनाने के लिए वे तरह-तरह की प्लानिंग करते हैं। अपने प्यार के साथ यादगार वैलेंटाइन बनाने के लिए अधिकत्तर लोग प्रेम का प्रतीक ताजमहल का दीदार करने पहुंचते हैं। लेकिन आज हम आपको दूसरी ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर आप अपने प्रेम को मुक्कमल बना सकते हैं। कहते हैं इस जगह पर जो भी प्रेमी जोड़ी या पति-पत्नी जाता है उसका प्रेम और अधिक गहरा हो जाता है। 

वैलेंटाइन पर मिलेगा प्यार का साथ, राशि के अनुसार गुलाब दे कर करें पार्टनर से प्यार का इजहार

प्रेम मंदिर, वृंदावन

मथुरा के वृंदावन में स्थित भव्य 'प्रेम मंदिर' अटूट प्यार की निशानी है। यह मंदिर राधा-कृष्ण के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। कहते हैं कि इस मंदिर में जोड़े में दर्शन करने सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। दरअसल, प्रेम मंदिर को प्रेम का प्रतीक माना जाता है, इसलिए वैलेंटाइन डे के दिन यहां आना आपके रिश्ते के लिए शुभ हो सकता है।

प्रेम मंदिर की भव्यता पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है और इसे निहारने के लिए देश-दुनिया से लोग आते हैं। इस मंदिर की वास्तुकला को आप देखेंगे तो देखते ही रह जाएंगे। बांके बिहारी के दर्शन के लिए जो श्रद्धालु मथुरा आते हैं वो प्रेम मंदिर जरूर जाता है। आम दिनों में भी इस मंदिर में भीड़ देखने को मिलती है लेकिन जन्माष्टमी और वैलेंटाइन डे के मौके पर यहां अधिक भीड़ देखने को मिलती है। शाम के समय प्रेम मंदिर की छटा देखते ही बनती है। दरअसल, दिन में यहां सफेद और रात में रंग-बिरंगी लाइटें नजर आती हैं। लाइटिंग की वजह से हर कुछ सेकंड में मंदिर का रंग बदलता रहता है।

(डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।)

ये भी पढ़ें-

MahaShivratri 2023: शिवलिंग पर बेलपत्र के कितने पत्ते चढ़ाने चाहिए, जानिए क्या है सही नियम

MahaShivratri 2023: एक बेलपत्र से ही शिवजी क्यों हो जाते हैं खुश? जानें इसके पीछे की पौराणिक कथा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।