Budhwar Ke Upay: बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा करने से घर में समृद्धि आती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुधवार के दिन कुछ आसान उपायों को करने से घर में सुख-शांति आती है और धन की भी कमी दूर होती है। तो आज हम आचार्य इंदु प्रकाश से जानेंगे बुधवार के दिन किए जाने वाले विशेष उपायों के बारे में। इन उपायों को कर के आप अपनी समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं।
बुधवार के दिन जरूर करें ये उपाय
-
अगर आप किसी भी तरह की मुसीबत से छुटकारा पाना चाहते हैं तो बुधवार के दिन मूल नक्षत्र में आपको श्री गणेश की उपासना करनी चाहिए। साथ ही उनके वक्रतुण्ड मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- 'वक्र तुण्डाय हुं।' ये छः अक्षर का मंत्र है। आपको इस मंत्र का 21 बार जाप करना चाहिए। साथ ही आपको
-
अगर आपके जीवन में मीठास की जगह समस्याओं ने ले ली है, तो जीवन से समस्याओं को दूर करने के लिए और रिश्तों में मजबूती लाने के लिए बुधवार के दिन स्नान आदि के बाद एक इमली का पैकेट लेकर श्री गणेश के मंदिर में जाकर चढ़ाएं।
-
केतु के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए बुधवार के दिन दो पत्थर के टुकड़े लें। अब उन दोनों पत्थरों को अलगअलग दो रंगों से रंग दें। इस प्रकार रंगने के बाद एक पत्थर के टुकड़े को बहते जल में प्रवाहित कर दें और दूसरे पत्थर के टुकड़े को बुधवार के दिनीवन अपने पास रखें। अगर किसी वजह से आपके पास रखा पत्थर खो जाये, तो फिर से एक पत्थर का टुकड़ा लेकर, उसे दो रंग में रंगकर अपने पास रख लें। दूसरी बार आपको पानी में पत्थर बहाने की जरूरत नहीं है।
-
अगर आप अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि को बनाये रखना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन केले का फल लेकर अपने लड़के को या अपने लड़के समान किसी अन्य बच्चे को या अपने भतीजे, दोहते या भांजे को खाने के लिए दें।
-
अगर आप अपने जीवन की गति को निरंतर बनाये रखना चाहते हैं, तो उसके लिए बुधवार के दिन स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर, सबसे पहले अपने इष्ट देव का ध्यान करें। फिर अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।
-
अगर आप अपने और अपनी संतान के स्वास्थ्य के लिए परेशान रहते हैं, तो दोनों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए घर में कुत्ता पालें। अगर कुत्ता न पाल सकें, तो कुत्ते को रोटी खिलाएं।
-
अगर आपके जीवन में मिठास की जगह खटास ने ले ली है, तो जीवन में खटास को दूर करने के लिए और रिश्तों में मजबूती लाने के लिए बुधवार के दिन सुबह स्नान आदि के बाद एक इमली का पैकेट लेकर श्री गणेश के मंदिर में जाकर चढ़ाएं।
-
अगर कुछ दिनों से आपको नौकरी से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो बुधवार के दिन घी, पिसी हुई शक्कर और सफेद तिल मिलाकर लड्डू बनाएं और भगवान गणेश को भोग लगाएं। अगर आप तिल के लड्डू न बना पाएं, तो सफेद तिल, थोड़ा-सा घी और थोड़ी पिसी हुई शक्कर अलग-अलग लेकर मंदिर में दान कर दें।
-
अगर आप अपने कार्यों में परिवार का सहयोग पाना चाहते हैं, तो अपने परिवार का सहयोग पाने के लिए बुधवार के दिन आपको केतु के इस मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए। केतु का मंत्र इस प्रकार है- 'ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: केतवे नम:'।
-
अगर कुछ दिनों से आपको नौकरी से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो बुधवार के दिन घी, पिसी हुई शक्करऔर सफेद तिल मिलाकर लड्डू बनाएं और भगवान गणेश को भोग लगाएं। अगर आप तिल के लड्डू न बना पाएं, तो सफेद तिल, थोड़ा-सा घी और थोड़ी पिसी हुई शक्कर अलग-अलग लेकर मंदिर में दान कर दें।
-
अगर आपकी संतान आपकी कोई बात नहीं मानती और वो हर काम में अपनी मनमानी चलाते हैं, तो अपनी संतान को अपने फेवर में करने के लिए और संतान से संबंधित अन्य शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए बुधवार के दिन किसी मंदिर या धर्मस्थल पर कंबल का दान करें। अगर कंबल काले और सफेद रंग का हो तो और भी अच्छा है।
-
अगर आप अपनी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन सुबह स्नान आदि के बाद आपको भगवान श्री गणेश की उपासना करनी चाहिए। साथ ही श्री गणेश के इस मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है- 'गं गणपतये नमः' बुधवार के दिन आपको इस मंत्र का एक माला, यानी जाप करना चाहिए और मंत्र जाप के बाद भगवान को दूर्वा की गांठ अर्पित करनी चाहिए।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
लाल किताब के उपाय: इंटरव्यू पर जाते समय कर लें ये काम, जरूर मिलेगी सफलता
पर्स में छिपाकर रख लें ये छोटी सी चीज, चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा, कभी नहीं होगी धन की कमी