1. Hindi News
  2. धर्म
  3. जिन महिलाओं के शरीर पर होते हैं ये निशान मानी जाती हैं मां लक्ष्मी का रूप, इनके कदम पड़ते ही होने लगती है धन वर्षा

जिन महिलाओं के शरीर पर होते हैं ये निशान मानी जाती हैं मां लक्ष्मी का रूप, इनके कदम पड़ते ही होने लगती है धन वर्षा

 Written By: Sushma Kumari
 Published : Apr 15, 2023 08:50 pm IST,  Updated : Apr 16, 2023 03:33 pm IST

Samudrik Shastra: कहा जाता है जिन महिलाओं के शरीर पर ऐसे निशान होते हैं वो मां लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं। तो चलिए जानते हैं महिलाओं के शरीर में पाए जाने वाले कुछ खास तरह के निशान के बारे में।

Lucky Women Signs- India TV Hindi
Lucky Women Signs Image Source : PIXABAY

Samudrik Shastra:  सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष में लोगों के हाथ की रेखाओं के अलावा उसके शरीर के विभिन्‍न अंगों पर बने निशान तथा बनावट देखकर उनके स्वभाव तथा अन्य खूबियों के बारे में पता लगाया जा सकता है। साथ ही व्यक्ति के शरीर पर बने कुछ खास निशान इस मामले में बेहद अहम रोल निभाते हैं। जी हां, आज हम आपको कुछ ऐसे तिल, निशान आदि के बारे में बताएंगे जिनका महिलाओं या लड़कियों के शरीर पर होना उन्‍हें बेहद लकी और धनवान बनाता है। कहा जाता है जिन महिलाओं के शरीर पर ऐसे निशान होते हैं वो मां लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं। तो चलिए जानते हैं महिलाओं के शरीर में पाए जाने वाले कुछ खास तरह के निशान के बारे में। 

भाग्यशाली लड़कियों की पहचान

  1. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के पैरों के तलवों पर शंख, कमल या चक्र बना हो तो वह महिला बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। ऐसी महिलाएं अपने परिवार का नाम तो रोशन करती ही हैं साथ ही समाज में मान-सम्‍मान पाती हैं। 
  2. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं के पैर का अंगूठा गोल और चौड़ा होता है वह महिला बहुत लकी होती हैं। कहा जाता है कि ऐसी महिलाएं जिस घर में जाती हैं वह घर धन-दौलत और खुशियों से भर जाता है। 
  3. कहा गया है जिन महिलाओं की गर्दन लंबी होती है ऐसी महिलाएं बहुत भाग्यशाली होती हैं। ये अपने जीवन में खूब मान-सम्‍मान पाती हैं, उन्‍हें खूब लोकप्रियता, शोहरत हासिल होती है। शादी के बाद वह जिस घर में भी जाती हैं वह घर भी सुख-सौभाग्य से भर जाता है। 
  4. जिन महिलाओं के हाथ की उंगलियां लंबी होती हैं ऐसी महिलाएं पति से खूब प्रेम करती हैं। ये अपने पति के लिए बेहद लकी साबित होती हैं। इनके पति नौकरी-व्‍यापार में खूब तरक्‍की पाते हैं। ऐसी महिलाओं के जीवन में किसी भी प्रकार की कमी या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।
  5. जिन महिलाओं के माथे पर त्रिशूल का निशान बना हों ऐसी महिलाएं अपने जीवन में बेशुमार धन-दौलत पाती है। ये जहां भी जाती हैं सुख समृद्धि और खुशहाली उनके साथ होता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें-

शनि राहु की युति कुंडली में बनाता है पिशाच योग, जानिए जातक पर पड़ता है क्या असर

शनिवार व्रत से दूर होगी शनि की साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव, इन असरदार मंत्रों का भी जरूर करें जाप

Kedarnath Yatra 2023: अप्रैल में इस दिन खुलने वाले हैं केदारनाथ धाम के कपाट, जानिए बाबा के भक्त कब कर पाएंगे दर्शन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।