1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Budh Gochar 2022: इन राशियों में बन रहा है लक्ष्‍मी नारायण योग, धन की देवी जमकर बरसाएंगी कृपा, होगी पैसों की वर्षा!

Budh Gochar 2022: इन राशियों में बन रहा है लक्ष्‍मी नारायण योग, धन की देवी जमकर बरसाएंगी कृपा, होगी पैसों की वर्षा!

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 27, 2022 05:14 pm IST,  Updated : Oct 27, 2022 05:17 pm IST

Budh Gochar 2022: 26 अक्टूबर को बुध ग्रह गोचर कर के तुला राशि में प्रवेश कर चुका है। बुध-शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण का योग बन रहा है। 3 राशियों के लिए यहर योग किसी वरदान से कम नहीं है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।

Budh Gochar 2022 - India TV Hindi
Budh Gochar 2022 Image Source : FILE

Budh Gochar 2022: ग्रहों कि दिशा व्यक्ति की किस्मत को तय करती है। जिंदगी में आने वाले हर बदलाव के लिए ग्रहों का राशि में परिवर्तन, युति और चाल का बड़ा महत्व होता है। ग्रहों की स्थिति को देखकर ही भविष्य की गणनाएं की जाती हैं। तो यहां हम आपको बता दें कि 26 अक्टूबर को बुध ग्रह गोचर कर के तुला राशि में प्रवेश कर चुका है। यहां केतु, शुक्र और सूर्य पहले से ही मौजूद हैं। इस तरह तुला राशि में बुध और शुक्र युति करके लक्ष्‍मी नारायण योग बना रहे हैं, जो कि 3 राशि वालों के लिए काफी फलदायी और शुभ है। तो आइए जानते हैं ऐसी कौनसी राशियां हैं, जिनपर भगवान विष्णु नारायण और माता लक्ष्मी की जमकर कृपा बरसने वाली है। 

कन्या राशि

 महा लक्ष्मी नारायण योग कन्या राशि वाले लोगों के लिए काफी शुभ है। इस राशि वालों पर धन की वर्षा होगी। इतना ही नहीं कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी। साथ कहीं पैसा फंसा हुआ है तो वह भी वापस मिल सकता है। कन्या राशि के व्यापारियों के लिए भी लक्ष्मी नारायण योग फलदायी होगा। वहीं नौकरी करने वालों के वेतन में वृद्धि हो सकती है। 

धनु राशि

 बुध-शुक्र की युति से बन रहा लक्ष्मी-नारायण योग इस राशि वालों के लिए अत्याधिक फलदायी होगा। नौकरी में उन्‍नति मिल सकती है। हर काम में सफलता मिलेगी और पद-प्रतिष्ठा मिलने का भी योग बन रहा है। इसके साथ ही घर परिवार में संपन्नता और खुशहाली बनी रहेगी। बिजनेस और आय दोनों में वृद्धि हो सकती है।

मकर राशि

बुध-शुक्र की युति से मकर राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में बड़ी कामयाबी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ मान-सम्मान भी मिलेगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें-

Aaj Ka Panchang 28 October 2022: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Chhath 2022: छठ पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना परिणाम हो सकता है बहुत बुरा

Bhai Dooj Katha: भाई दूज के दिन यमुना नदी में करें स्नान, यम की फांस से मुक्त रहेगा भाई

Tulsi Vivah 2022: इस दिन है तुलसी विवाह? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म