1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: पितृ दोष और घर में कलह की वजह हो सकती है आपकी ये आदत, तुरंत कर लें इसमें सुधार

Vastu Tips: पितृ दोष और घर में कलह की वजह हो सकती है आपकी ये आदत, तुरंत कर लें इसमें सुधार

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 12, 2023 07:04 am IST,  Updated : Jun 12, 2023 07:04 am IST

Vastu Tips For Terrace: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि क्या हमें घर की छत परा फालतू या कबाड़ का सामान रखना चाहिए या नहीं।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: अक्सर हम घर की फालतू या टूटी-फूटी चीजें घर की छत पर फेंक आते हैं। ऐसा करना सामान्य भी क्योंकि हर कोई अपना घर चमकदार और साफ रखना चाहता है। ऐसे में घर के अंदर किसी भी तरह का कबाड़ या रद्दी के सामान रखना कोई भी पसंद नहीं करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं वास्तु शास्त्र में छत पर कबाड़ रखना अच्छा नहीं माना गया है। छत का कबाड़ आपके घर-परिवार के जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि घर की छत पर रखे फालतू सामान यानी कबाड़े की।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर कोई भी फालतू सामान या कबाड़ा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के मन और मस्तिष्क पर नकारात्मक असर पड़ता है और पितृ दोष भी लगता है. पूरे घर का माहौल खराब हो जाता है। साथ ही यह आपके घर में कलह का कारण भी बन सकता है। तो आपके घर में यदि बिना उपयोग का फालतू सामान बहुत समय से पड़ा है तो उसे तुरंत घर के बाहर करिये।

वहीं अगर आपके घर में ऐसा कोई सामान है जो उपयोगी तो है परंतु अभी उसका कोई काम नहीं है तो ऐसी चीजों को ऐसे ही कहीं भी न पटके, उन्हें व्यवस्थित ढंग से एक जगह पर रख दें। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा घर की छत पर रखे फालतू सामान के बारे में। उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर जरूरर लाभ उठाएंगे।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Love Horoscope 12 June 2023: प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानिए सभी 12 राशियों का हाल-ए-दिल

Somwar Upay: आज तुलसी या दूध का कर लें ये उपाय, नीलकंठ पी लेंगे आपकी जिंदगी का सारा जहर

Sawan 2023: 19 साल बाद सावन में बन रहा है अति दुर्लभ संयोग, जानिए कब से शुरू हो रहा है यह पावन महीना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म