1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Dream Meaning: अगर आते हैं ऐसे सपने तो मां लक्ष्मी करने वाली हैं आपको मालामाल

Dream Meaning: अगर आते हैं ऐसे सपने तो मां लक्ष्मी करने वाली हैं आपको मालामाल

 Published : Sep 21, 2022 11:24 pm IST,  Updated : Sep 21, 2022 11:24 pm IST

Dream Meaning: आज हम आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताने वाले हैं जो अगर आपको दिखते हैं तो आप पर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है और आपके पास बहुत पैसा आने वाला है।

Dream Meaning- India TV Hindi
Dream Meaning Image Source : PIXABAY

Highlights

  • सपने में बचत करते देखना होता है शुभ
  • सपने में दांत साफ करने से मिलते हैं पैसे

Dream Astrology: हर सपने का कुछ न कुछ मतलब होता है, अगर कोई सपना आपको बार बार आ रहा है तो वो आपको कुछ मैसेज देता है, आज हम आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताने वाले हैं जो अगर आपको दिखते हैं तो आप पर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है और आपके पास बहुत पैसा आने वाला है। ये सपने बताते हैं कि आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।

Dream Indicates 

स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि हर सपने का कुछ न कुछ मतलब होता है, यह सपने आपको पहले से ही अलर्ट कर देते हैं। आपके साथ अच्छा होने वाला है या बुरा ये सब सपने ही पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको उन सपनों के बारे में बता रहे हैं जिसके बारे में स्वप्न शास्त्र में जिक्र है।

Wishes for happiness and prosperity: छत्तीसगढ़ में है 800 साल पुरानी कुत्ते की समाधि, यहां खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामनाएं होती हैं पूरी

सपने में बचत करते देखना

अगर आप सपने में पैसा बचाते हुए देखें, या बैंक में पैसा जमा करते हुए देखें तो यह शुभ संकेत होता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक किसी भी तरह से अगर आप सपने में पैसा बचाते हुए देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि आपकी आर्थिक स्थिति सुधरने वाली है और आपको बहुत सारा पैसा मिलने वाला है। हालांकि सपने में सिक्के देखना अशुभ होता है वहीं अगर सपने में नोट देखें तो ये शुभ होता है।

Vastu : अगर इस समय घर से बाहर फेंकते हैं कूड या मिटटीतो रूठकर चली जाएगी लक्ष्मी 

सपने में दांत साफ करते देखना

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में दांत साफ करते देखना बहुत शुभ होता है। सपने में अगर आप देख रहे हैं कि आप दांत साफ कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि मां लक्ष्मी की आप पर कृपा होने वाली है और आपके पास पैसा आने वाला है।

लाल रंग की साड़ी पहने देखना

अगर आप सपने में किसी को लाल साड़ी में देखते हैं तो इसका मतलब भी होता है कि मां लक्ष्मी की कृपा आप पर होने वाली है और आप मालामाल होने वाले हैं।

Vastu Tips: कहीं आपके नल से भी तो नहीं टपकता रहता पानी? सावधान; आ सकती है कंगाली

ऊंचाई पर चढ़ते देखना

सपने में ऊंचाई पर चढ़ते देखना बहुत शुभ संकेत होता है। इसका मतलब होता है कि आपको तरक्की मिलने वाली है, आपका प्रमोशन हो सकता है। आपकी सैलरी बढ़ सकती है। 

सपने में मंदिर देखना

सपने में अगर आप मंदिर देखते हैं तो ये काफी शुभ होता है। इसका मतलब होता है कि भगवान कुबेर आप पर प्रसन्न होंगे और आप पर पैसों की बारिश होगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म