1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर के मुख्य दरवाजे पर करें ये काम, सुख-समृद्धि का होगा आगमन, जानें क्या कहता है वास्तु

Vastu Tips: घर के मुख्य दरवाजे पर करें ये काम, सुख-समृद्धि का होगा आगमन, जानें क्या कहता है वास्तु

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Aug 05, 2023 10:38 am IST,  Updated : Aug 05, 2023 10:38 am IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं घर के मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाने के बारे में।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : PEXELS

Vastu Tips:  वास्तु शास्त्र में घर बनवाने से लेकर खरीदने तक, घर के हर एक हिस्से को लेकर कुछ न कुछ नियम बताए गए हैं। जिनका पालन हमें जरूर करना चाहिए, अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करेंगे तो आपको भारी परिणाम भुगतना पड़ सकता है। इन्हीं नियमों से एक घर के खिड़की-दरवाजे को लेकर है। तो चलिए वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं घर के मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाने के बारे में। 

मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाएं या न बनवाएं और बनवाएं तो कैसे और कितनी बनवानी चाहिए ? वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाना अच्छा रहता है।  मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाने से घर में माहौल अच्छा बना रहता है और घर में सुख-शांति रहती है। अब हम आपको बताते हैं कि मुख्य दरवाजे पर किस तरह खिड़की बनवानी चाहिए। 

घर बनवाते समय मुख्य दरवाजे, यानि मेन गेट के दोनों तरफ समान आकार की खिड़कियां बनवानी चाहिए। मुख्य दरवाजे के दोनों ओर खिड़कियां बनवाने से एक चुम्बकीय चक्र का निर्माण होता है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इसके अलावा घर में कुल खिड़कियों की संख्या सम होनी चाहिए न कि विषम।

(इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Weekly Love Horoscope: इस हफ्ते इन 5 राशियों की लाइफ रहेगी रोमांटिक, लव पार्टनर के साथ घूमने जाने का मिलेगा मौका, जानें अपना हाल

Raksha Bandhan Special: साल में सिर्फ एक बार खुलते हैं इस मंदिर के कपाट, यहां राखी बांधने से भाई पर कभी नहीं आता कोई संकट

Vastu Tips: क्या चोरी करके मनी प्लांट लगाना सही है? न करें ये 5 गलतियां, तिजोरी हो जाएगी खाली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म