1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: अपने किसी खास व्यक्ति को गिफ्ट करें ये चीजें, मां लक्ष्मी की विशेष रूप से बरसेगी कृपा

Vastu Tips: अपने किसी खास व्यक्ति को गिफ्ट करें ये चीजें, मां लक्ष्मी की विशेष रूप से बरसेगी कृपा

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Aug 07, 2023 10:54 am IST,  Updated : Aug 07, 2023 10:57 am IST

Vastu Tips: अगर आप अपने किसी खास को कुछ उपहार में देना चाहते हैं तो उन्हें वास्तु के अनुसार चीजें दें। इन चीजों को उपहार में देने से उस व्यक्ति के जीवन में सब शुभ हो सकता है।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे कि किसी को उपहार में क्या देना चाहिए। वास्तु के अनुसार,आप किसी शुभ प्रसंग में, किसी कार्यक्रम में हाथी का जोड़ा गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं, यह बहुत ही शुभ होता है। आप सोने-चांदी, या लकड़ी का हाथी या अन्य लकड़ी से बनी कोई चीज गिफ्ट में दे सकते हैं। अगर आप किसी को उपहार के रूप में चांदी की कोई चीज गिफ्ट में देते हैं या आपको किसी से गिफ्ट के रूप में मिलती है, तो यह बहुत ही मंगलमयी माना जाता है। वहीं अगर वह चांदी का सिक्का हो तो और भी अच्छा माना जाता है। इससे लक्ष्मी की प्राप्ति होती है और आप आर्थिक रूप से समृद्ध होते हैं। 

इन सबके अलावा किसी को फूल गिफ्ट में देना भी शुभ होता है । फूल प्यार और सौंदर्य के प्रतीक माने जाते हैं, इसलिए किसी को फूल देने या किसी से पाने पर आपसी प्यार बढ़ता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मिट्टी से बनी कोई मूर्ति या कोई अन्य चीज़ गिफ्ट के रूप में पाना या किसी को उपहार में देना बहुत शुभ होता है। इससे अटका हुआ धन धीरे-धीरे वापस मिलने लगता है और आय में वृद्धि होती है।

भूलकर भी गिफ्ट न करें ये चीजें 

  • गणेश जी की मूर्ति
  • परफ्यूम
  • घड़ी
  • चमड़े का सामान
  • कैंची, चाकू या लोहे का सामान
  • मनी प्लांट

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Sawan Somwar Upay 2023: सावन का पांचवां सोमवार आज, इस दिन जरूर करें ये उपाय, भोले बाबा की कृपा से अधूरी इच्छा जल्द होगी पूरी!

Shukra Gochar 2023: सावन के पांचवें सोमवार पर कर्क राशि में बड़ी हलचल, शुक्रदेव और शिवजी की कृपा से इन 5 राशियों को होगा तगड़ा लाभ

मंदिर या घर में महिलाएं क्यों नहीं फोड़ती हैं नारियल? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म