1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर के आसपास लगाएं ये फलदार पेड़, जल्द भर जाएगी सूनी गोद, जानिए अन्य वास्तु टिप्स

Vastu Tips: घर के आसपास लगाएं ये फलदार पेड़, जल्द भर जाएगी सूनी गोद, जानिए अन्य वास्तु टिप्स

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Sep 11, 2023 11:17 am IST,  Updated : Sep 11, 2023 11:20 am IST

Vastu Tips: घर के आसपास पेड़ लगाने से न केवल वातावरण शुद्ध रहता है बल्कि इसके अन्य फायदे भी होते हैं। तो आज वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानेंगे कि घर के पास कौनसे पेड़ लगाना अत्याधिक फलदायी होगा।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे फलदार पेड़ के बारे में। पेड़ हमे प्राण वायु प्रदान करते हैं, साथ ही ये अपने आसपास का वातावरण शुद्ध बनाये रखते हैं इसलिए घर के आसपास पेड़ों को लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार फलदार पेड़ बहुत शुभ माने जाते हैं और घर के आसपास फलदार पेड़ों को लगाने से संतान की प्राप्ति होती है। इसलिए घर के आसपास आंवला, अमरूद, अनार, पपीता आदि फलदार पेड़ों को लगाना चाहिए। वहीं अगर आपके घर में पहले से लगे है तो इन पेड़ों को सूखने नहीं देना चाहिए न ही इनके सूखे पत्तों को जमा होने देना चाहिए, क्योंकि यह अशुभ माना जाता है। अगर कोई पेड़ सूख जाये तो उसे हटा देना चाहिए और उसकी जगह कोई नया पेड़ लगाना चाहिए। 

पेड़ों का काटने का सही नियम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, नक्षत्रों के हिसाब से मृगशिरा, पुनर्वसु, अनुराधा, हस्त, मूल, उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, उत्तराभाद्रपद, स्वाति और श्रवण नक्षत्र में वृक्षों को काटा जाना अच्छा होता है। इसके अलावा किसी भी वृक्ष को काटने के लिए पहले उसका पूजन भी करना चाहिए। सबसे पहले गन्ध, पुष्प और नैवेद्य से वृक्ष की पूजा करें। फिर उसके तने को साफ वस्त्र से ढक्कर, उस पर सफेद रंग का सूत लपेट दें। फिर वृक्ष से प्रार्थना करें कि इस वृक्ष पर जो प्राणी वास करते हैं, उनका कल्याण हो, उन्हें मेरा नमस्कार है। आप मेरे दिए हुए उपहार को ग्रहण कर, अपने वास स्थान को किसी अन्य जगह पर ले जाएं। 

साथ ही कहें- हे वृक्षों में श्रेष्ठ। आपका कल्याण हो। गृह और अन्य कार्यों के निमित्त मेरी यह पूजा स्वीकार करें। इस प्रकार पूजा आदि के बाद जल से वृक्ष को सींचकर मधु और घी लगे कुल्हाड़े से पूर्व से उत्तर दिशा की तरफ पेड़ के चारों ओर घूमने के क्रम में भली प्रकार उस वृक्ष को काटें।  वृक्ष को गोलाई में काटना चाहिए और फिर उसके गिरने को देखना चाहिए। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Somwar Upay: आज शिवजी के इन अचूक उपायों की मदद से मिलेगा हर समस्या का समाधान, जीवन में बनी रहेगी शांति और खुशहाली

Vastu Tips: पानी के नल और वॉश बेसिन की गलत दिशा आपके घर में ला सकती हैं नकारात्मकता, जानें सही दिशा के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म