1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Morning Tips: रोज़ सुबह गाय का ये उपाय करने से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

Vastu Morning Tips: रोज़ सुबह गाय का ये उपाय करने से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 09, 2022 10:05 am IST,  Updated : Nov 09, 2022 10:25 am IST

Vastu Morning Tips: सुबह की बेहतरीन शुरुआत करने के लिए रोज़ाना गाय से जुड़ा ये उपाय करें। इससे आपको हर काम में सफलता मिलेगी।

गाय का ये उपाय करने से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा- India TV Hindi
गाय का ये उपाय करने से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा Image Source : INDIA TV

Vastu Morning Tips: हिंदू धर्म में कुछ चीज़ों को बहुत शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इनकी पूजा और इससे जुड़े उपाय करने से जीवन में खुशहाली छाती है और चारों तरफ से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आज हम आपको एक ऐसे ही प्रभावी उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे रोज़ाना करने से आपको हर काम में कामयाबी मिलेगी। जी हाँ हम बात कर रहे हैं , गाय माता की। हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। हिन्दू धर्म में गाय से जुड़ी हर चीज जैसे दूध, गोमूत्र, गोबर को बहुत ज़्यादा पवित्र माना गया है। ऐसे में हर सुबह गाय से जुड़े इन कुछ उपाय को करने से से जीवन में सुख-समृद्धि मिलती है।

Vastu Tips: घर में गोल्डन फिश रखने से सोने की तरह चमक जाती है किस्मत

गाय से जुड़ा ये उपाय करने से मिलेगी चारों ओर से सफलता  

  1. हर सुबह स्नान करने के बाद गाय की पूजा जरूर करें। ऐसा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। पुराणों के अनुसार गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है
  2. गाय की पूजा करने वालों को जीवन में कभी भी पैसों की तंगी नहीं होती है।ऐसे लोगों के घर में मां लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती हैं और खूब धन-संपत्ति देती हैं। 
  3. बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके ऊपर कोई भी संकट नहीं मंडराएगा।  साथ ही कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है।
  4. गाय की पीठ के उभरे हुए हिस्से को सहलाने से रोगों से बचाव होता है। यह स्थान सूर्य-केतु नाड़ी होती है जो सेहत को मजबूत करती है।
  5. कुंडली में ग्रह कमजोर हों और अशुभ फल दे रहे हों तो काली गाय की पूजा करें। ऐसा करने से ग्रह का दुष्प्रभाव दूर होता है, साथ ही दुश्मनों पर जीत मिलती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Chanakya Niti: इन बातों को गुप्त रखने से मर्दों को मिलता है मान सम्मान, वहीं भूलकर भी ज़िक्र करने पर होने लगती है थू-थू

Chanakya Niti: पति से जीवनभर ये बातें छिपाकर रखती है पत्नी, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म