1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Shastra: तिजोरी में इन चीज़ों को रखने से आप भी हो सकते हैं मालामाल, चारों तरफ से होगी धन वर्षा

Vastu Shastra: तिजोरी में इन चीज़ों को रखने से आप भी हो सकते हैं मालामाल, चारों तरफ से होगी धन वर्षा

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 05, 2022 11:02 pm IST,  Updated : Sep 05, 2022 11:02 pm IST

Vastu Tips: अगर आप भी पैसे की बचत नहीं कर पाते हैं, तो धन लाभ के लिए ये वास्तु टिप्स आज़माएं और देखें कैसे मां लक्ष्मी होती हैं आप पर प्रसन्न

Vastu Shastra- India TV Hindi
Vastu Shastra Image Source : FREEPIK

Vastu Shastra: हर इंसान अमीर बनने की ख्वाहिश रखता है, इसलिए पैसे कमाने की भरपूर कोशिश करता है। लेकिन कई बार उनकी किस्मत साथ नहीं देती और लाख मेहनत और कठिन परिश्रम के बावजूद वो धन अर्जित नहीं कर पाते हैं। वास्तु के अनुसार कुछ चीजों को अपने लॉकर में रखना आपके जीवन में अधिक धन को आकर्षित करने में सहायक हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जानिए लॉकर से जुड़े कुछ ऐसे उपाय जिससे आपके घर में बरकत आ सकती है।

तिजोरी में रखें छोटा मिरर 

आपके घर में ज़्यादा से ज़्यादा धन हो इसके लिए अपनी तिजोरी में एक छोटा सा आइना रखें। ध्यान रखें कि जब आप लॉकर खोलें तो आइना आपको दिखाई दे। 

Mirror
Image Source : FREEPIKMirror

लॉकर में बेकार की चीजें न रखें 

कई बार हम लॉकर में बेकार की चीजें रख देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार,लॉकर में जो चीज़ें ज़रूरी न हो उसे न रखें। अपने लॉकर में अनावश्यक चीज़ें जैसे फाइल्स, घर की चाभियां और फोटो को रखने से बचना चाहिए। 

भगवान कुबेर की मूर्ति रखें

भगवान कुबेर को धन का देवता माना गया है। अपने लॉकर में भगवान कुबेर की एक मूर्ति रखें। इससे घर में कभी भ्ही पैसों की तंगी नहीं होती और आपके आर्थिक हालात बेहतर होते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से उन्नति होती है।

Kuber
Image Source : FREEPIKKuber

लॉकर में रखें नए करेंसी नोट

आपको अपनी पसंद के अनुसार प्रत्येक नंबर या अधिक का कम से कम एक नोट रखना चाहिए। इन नोटों को कभी भी अपने लॉकर से नहीं निकालना चाहिए।

Indian rupee
Image Source : FREEPIKIndian rupee

लाल कपड़े में रखें कौड़ियां

वास्तु में कौड़ियों का बहुत ज़्यादा महत्व है। ये आपकी किस्मत की रेखा बदल देती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, एक साफ लाल कपड़े में 7 कौड़ियां रखकर बांध दें। इन्हें अपने लॉकर में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन योग बनता है साथ ही सुख-समृद्धि व सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।

Vastu Shastra: घर में इस जगह तुलसी का पौधा रखने से खुशहाल गृहस्थी में लग जाती है आग, इंसान हो जाता है कंगाल

Chanakya Niti: इनके भरोसे बैठने से इंसान हो जाता है बर्बाद, न रहता है घर का न घाट का

Dashavatar Vrat 2022: भगवान विष्णु का यह व्रत मां लक्ष्मी को कर देता है प्रसन्न, जानिए महत्व और पूजा विधि

Vastu Tips:सोते समय सिरहाने के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, वरना हो सकती है बड़ी मुसीबत

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म