1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Shastra: अगर आपके साथ भी हो रही हैं ये अजीबोगरीब चीज़, तो समझ लीजिए घर में होने वाला है मां लक्ष्मी का आगमन

Vastu Shastra: अगर आपके साथ भी हो रही हैं ये अजीबोगरीब चीज़, तो समझ लीजिए घर में होने वाला है मां लक्ष्मी का आगमन

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 06, 2022 11:02 pm IST,  Updated : Sep 06, 2022 11:02 pm IST

Vastu Shastra: माता लक्ष्मी जब भी किसी व्यक्ति पर खुश होती हैं, तो उसके घर में प्रवेश करने से पहले कुछ संकेत देने लगती हैं। आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में।

Vastu Shastra- India TV Hindi
Vastu Shastra Image Source : FREEPIK

Highlights

  • मां लक्ष्मी किसी के घर में प्रवेश करने से पहले देती हैं कई संकेत
  • सुबह कुत्ते को रोटी खाते हुए देखना है शुभ संकेत

Vastu Shastra: माता लक्ष्मी अपने भक्तों को कभी खाली हाथ नहीं छोड़तीं। धन की देवी माता लक्ष्मी एक बार किसी पर प्रसन्न हो जाएं, तो उसे धनवान बनने में देर नहीं लगती है। धार्मिक ग्रंथों और वास्तु शास्त्र के मुताबिक मां लक्ष्मी जिस घर में प्रवेश करने वाली होती हैं, वहां जाने से पहले वो कुछ अजीबोगरीब संकेत देने लगती हैं। अगर ये ऐसा  आपके साथ भी हो रहा है तो समझ जाइए आप पर भी बहुत जल्द माता की कृपा और धन बरसने वाला है। आइए बताते हैं कि वे संकेत क्या हैं?

Right Hand
Image Source : FREEPIKRight Hand

दाहिने हाथ में खुजली होना शुभ

वास्तु शास्त्र के मुताबिक जब घर में माता लक्ष्मी आने वाली होती हैं, तो दाहिने हाथ में खुजली होती रहती है। इसका मतलब है कि कहीं से आपको अचानक धन मिलने वाला है। अगर इन दिनों आपके दाहिने हाथ में भी खुजली हो रही है तो इसका मतलब है कि बहुत जल्द माता लक्ष्मी अपनी कृपा आप पर बरसाने वाली हैं। 

bird nest
Image Source : FREEPIKbird nest

चिड़िया का घर में घोंसला बनाना

अगर चिड़िया आपके घर में आकर कोई घोंसला बनाने लगे तो उसे भगाइए मत, बल्कि उनका स्वागत कीजिए। दरअसल वास्तु शास्त्र में किसी घर में चिड़िया का घोंसला बनाना बहुत शुभ माना जाता है। अगर आपको लगता है कि उस घोंसले से घर गंदा हो रहा है तो उसे उठाकर बाहर फेंकने के बजाय किसी पेड़ पर रख आइए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होंगी और आपका घर खुशियों से भर जाएगा।

किसी को झाड़ू लगाते हुए देखना

सुबह काम पर जाते समय अगर आपको कोई व्यक्ति रोजाना झाड़ू लगाता दिखाई दे, तो समझ जाइए कि आपको लॉटरी लगने वाली है। साथ ही आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है।

black ants
Image Source : FREEPIKblack ants

काली चींटियों का झुंड देखना 

काले रंग की चीटियों का अचानक घर में दिखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि अगर किसी दिन अचानक काली चीटियों का झुंड घर में कुछ खाता दिखाई दे तो वह मां लक्ष्मी के घर में पधारने का संकेत होता है। इसलिए अगर आपको घर में इनका झुंड दिखाई दे, तो उनके ऊपर पानी न डालें न ही उन्हें भगाए।

Vastu Shastra: तिजोरी में इन चीज़ों को रखने से आप भी हो सकते हैं मालामाल, चारों तरफ से होगी धन वर्षा

Vastu Tips: इस दिशा में घर पर रखें लाल रंग की चीजें, आएंगी पॉजिटिव एनर्जी, मिलेगा शुभ परिणाम

Dog
Image Source : FREEPIKDog

कुत्ते के मुंह में रोटी देखना 

अगर आप सुबह सुबह कुत्ते के मुंह में रोटी देखें तो समझ जाएं कि अब आपको धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता। मान्यता है कि कुत्ते के जरिए शाकाहारी चीज भिजवाकर मां लक्ष्मी अपने आने का इस प्रकार संकेत कर देती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।

Vastu Shastra: घर में इस जगह तुलसी का पौधा रखने से खुशहाल गृहस्थी में लग जाती है आग, इंसान हो जाता है कंगाल

Chanakya Niti: इनके भरोसे बैठने से इंसान हो जाता है बर्बाद, न रहता है घर का न घाट का

Dashavatar Vrat 2022: भगवान विष्णु का यह व्रत मां लक्ष्मी को कर देता है प्रसन्न, जानिए महत्व और पूजा विधि

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म