1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: सुबह उठकर इन चीजों को देखना लाता है दुर्भाग्य, बनते काम भी जाते हैं बिगड़

Vastu Tips: सुबह उठकर इन चीजों को देखना लाता है दुर्भाग्य, बनते काम भी जाते हैं बिगड़

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Mar 21, 2025 10:28 am IST,  Updated : Mar 21, 2025 10:28 am IST

Vastu Tips: सुबह अच्छी हो तो सारे दिन तरोताजगी बनी रहती है। इसलिए वास्तु में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिनको सुबह के समय देखने से आपको बचना चाहिए।

Vastu Tips- India TV Hindi
वास्तु शास्त्र Image Source : SOCIAL

Vastu Tips: सुबह उठते ही एक नए दिन की शुरुआत होती है। हर कोई हमेशा यही सोच के उठता है कि उसका दिन शुभ और सफलतादायक हो। दिन को शुभ बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरह के कार्य भी करते हैं जैसे- कोई हथेली देखता है, कोई ध्यान करता है वहीं कुछ लोग जल को देखते हैं। इन कार्यों को सुबह उठते ही करना शुभ भी माना जाता है। हालांकि कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें गलती से भी सुबह उठते ही नहीं देखना चाहिए, इन चीजों को सुबह के समय देखना दुर्भाग्य आपके जीवन में ला सकता है। आइए जान लेते हैं इन चीजों के बारे में। 

बंद घड़ी 

अगर सुबह उठते ही आप कभी बंद घड़ी देखते हैं तो इसकी वजह से आपके जीवन में रुकावटें आ सकती हैं। आपके काम अटक सकते हैं। सुबह बंद घड़ी का दिखना वास्तु में अशुभ सूचक माना गया है, इसलिए कभी भी बंद घड़ी आपको अपने बेडरूम में नहीं रखनी चाहिए। 

झाडू और कूड़ेदान

सुबह के समय झाडू या कूड़ेदान का दिखना भी अच्छा संकेत नहीं माना गया है। वास्तु के अनुसार इसकी वजह से आपके जीवन में आर्थिक तंगी आ सकती है। 

जूठे बर्तन

अगर आप सुबह उठते ही सबसे पहले जूठे बर्तन देखते हैं तो वास्तु में इसे भी शुभ संकेत नहीं माना जाता है। इसकी वजह से शरीर में नकारात्मकता आ सकती है। इसीलिए कहा जाता है कि कभी भी रात को घर में जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। 

तेल का बर्तन 

ज्योतिष में तेल को शनि ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए सुबह के समय कभी भी तेल से भरा बर्तन आपको नहीं देखना चाहिए। ऐसा होने पर मानसिक पीड़ाएं आपको दिनभर झेलनी पड़ सकती हैं। 

परछाई

सुबह के समय अपनी परछाई को देखना भी अच्छा नहीं माना जाता। सुबह उठते ही परछाई देखने से दिन भर आप अशांत रह सकते हैं। इसकी वजह से आपकी एकाग्रता पर भी बुरा असर पड़ सकता है। 

आईना

कई लोगों की आदत होती है कि वो सुबह उठते ही सबसे पहले आईना देखते हैं। वास्तु में उठते ही आईना देखना शुभ नहीं माना जाता। अगर आप हर रोज ऐसा करते हैं तो इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

Pishach Yog: 29 मार्च को मीन राशि में बनेगा पिशाच योग, इन 3 राशियों के लिए खतरनाक रहेगा मई तक का समय

Shukra Asta 2025: शुक्र हो चुके हैं अस्त, इन 5 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर, धन का मिलेगा जबरदस्त लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म