1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips For Tulsi: तुलसी में जल अर्पित करते समय करें इस मंत्र का जाप, भूलकर भी इस दिशा में न रखें पौधा

Vastu Tips For Tulsi: तुलसी में जल अर्पित करते समय करें इस मंत्र का जाप, भूलकर भी इस दिशा में न रखें पौधा

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Oct 03, 2022 02:39 pm IST,  Updated : Oct 03, 2022 02:39 pm IST

Vastu Tips For Tulsi: घर में तुलसी का पौधा होना चाहिए। साथ ही रोज सुबह, शाम तुलसी मां के सामने दीपक जलाना चाहिए और जल अर्पित करना चाहिए इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

Vastu Tips For Tulsi- India TV Hindi
Vastu Tips For Tulsi Image Source : VASTU TIPS FOR TULSI

Vastu Tips For Tulsi:  हिंदू धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है। कहा जाता है हर घर में तुलसी का पौधा होना चाहिए। साथ ही रोज सुबह, शाम तुलसी मां के सामने दीपक जलाना चाहिए और जल अर्पित करना चाहिए इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। तुलसी का हरा-भरा पौधा सुख और समृद्धि का प्रतीक है। इन नियमों के अनुसार तुलसी में जल अर्पित करने से ही व्यक्ति को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और खून धन का लाभ होता है। 

तुलसी में जल देने के नियम

  1. बिना स्नान करें तुलसी को नहीं छुना चाहिए। सदैव स्नान के बाद ही तुलसी में जल अर्पित करें।
  2. सूर्योदय के समय तुलसी में जल देना शुभ माना जाता है।
  3. एकादशी के दिन भी तुलसी में जल अर्पित न करें। मान्यता है कि इस दिन तुलसी माता भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
  4. तुलसी में जल अर्पित करने से पहले कुछ खाना नहीं चाहिए। खाली पेट तुलसी मां को जल देना चाहिए। 
  5. तुलसी में जल अर्पित करते समय बिना सिलाई का एक कपड़ा धारण करें और उसे पहन कर ही जल अर्पित करें। 

Shani Margi 2022: इन 3 राशियों का बन रहा ‘अखंड साम्राज्य राजयोग’, होगी धन की खूब वर

इस दिशा में न रखे तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा हमेशा पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए।आप उत्तर-पूर्व दिशा में भी तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। इस दिशा में तुलसी का पौधा रखने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और पौधा हरा-भरा रहकर शुभ फल देता है, लेकिन भूलकर भी तुलसी के पौधे को दक्षिण दिशा में न रखें। 

Maha Ashtami Wishes 2022: महाष्टमी की इन स्पेशल मैसेज से भेजें बधाई, दूसरों का दिन बनाएं शुभ

इस मंत्र का करें जाप 

तुलसी के पौधे को जल अर्पित करते समय ये एक विशेष मंत्र बोला जाए, तो समृद्धि का वरदान 1000 गुना बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, इस मंत्र के उच्चारण से व्यक्ति को रोग, शोक, बीमारी-व्याधि आदि से भी छुटकारा मिल जाता है। महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

Guru Margi 2022: इस दिन देवगुरु बृहस्पति होंगे मार्गी, इन 3 राशियों के जीवन पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

Mangal Gochar October 2022: मंगल ग्रह इस दिन करेगा गोचर, रातों-रात चमक जाएंगी इन 3 राशियों की किस्मत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म