1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर में लगा लें इस पक्षी की तस्वीर, सफलता के रास्ते में आ रही सभी कठिनाईयों से मिलेगी मुक्ति

Vastu Tips: घर में लगा लें इस पक्षी की तस्वीर, सफलता के रास्ते में आ रही सभी कठिनाईयों से मिलेगी मुक्ति

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jul 08, 2023 06:30 am IST,  Updated : Jul 08, 2023 06:30 am IST

Vastu Tips: कठिन मेहनत के बाद भी सफलता हाथ नहीं लग रही है तो आज ही घर में इस पक्षी की तस्वीर लगा लें। वास्तु के मुताबिक, इस खास पक्षी की तस्वीर लगाने से आपकी सफलता के रास्ते में आ रही हर बाधा दूर हो जाएगी।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे घर में फिनिक्स पक्षी के बारे में। वैसे तो आप घर में किसी भी पक्षी की तस्वीर या मूर्ति लगा सकते हैं, लेकिन अगर फिनिक्स पक्षी की तस्वीर हो तो और भी अच्छा है। फिनिक्स पक्षी सफलता प्रदान करने वाली उर्जा, प्रसिद्धि और विकास का प्रतिनिधित्व करता है। इस पक्षी की तस्वीर अथवा मूर्ति घर के दक्षिणी भाग में रखने से सफलता के रास्ते में आ रही कठिनाईयों से बाहर निकलने में आसानी होती है। 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, फिनिक्स पक्षी की तस्वीर व्यक्ति को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सकारात्मक उर्जा प्रदान करती है जिससे उस व्यक्ति में अपने काम के प्रति एक नई उमंग, एक नई आशा आ जाती है। लेकिन यहां एक बात जान लीजिए कि वास्तविकता में फिनिक्स पक्षी कोई पक्षी नहीं है बल्कि यह एक कल्पानाकृति है जिसे सफलता का रूप माना जाता है।

घर में पक्षियों की तस्वीर लगाने से क्या होता है?

पक्षियों की तस्वीरें घर में पॉजिटिव रिजल्टस लेकर आती हैं। कई लोगों को काफी मेहनत और लगन से काम करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती, तो ऐसे लोगों को अपने घर में पक्षियों की तस्वीर लगानी चाहिए। वास्तु की दृष्टि में पक्षियों को शुभ माना जाता है। जहां पक्षी होते हैं वहां का वातावरण अपने आप ही आनंनदित हो जाता है। 

वास्तु के अनुसार, पक्षियों की तस्वीर अथवा मूर्ति घर में रखने से भी सकरात्मक ऊर्जा का निवास होता है और नकारात्मक उर्जा से छुटकारा मिलता है। इससे आपकी सफलता के योग बनने शुरू हो जाते हैं। पक्षियों की तस्वीर लगाने के लिये पूर्व दिशा का चुनाव करना सबसे अच्छा होता है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

बस कुछ दिन बाद ही शुरू होने वाला है मलमास, इस माह में ये काम होते हैं वर्जित, जानिए इसका महत्व

अधिकमास को क्यों कहा जाता है पुरुषोत्तम मास? कितने साल बाद लगता है मलमास, यहां जानें पूरी डिटेल्स

Budh Gochar 2023: 8 जुलाई को बुध कर्क राशि में कर रहे हैं गोचर, इन राशि के जातकों को मिलेगा दौलत-शोहरत का सुख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म