1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: तकिए के नीचे कभी न रखें घड़ी, वरना शुरू हो जाएगा आपके बुरे दिन!

Vastu Tips: तकिए के नीचे कभी न रखें घड़ी, वरना शुरू हो जाएगा आपके बुरे दिन!

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Aug 01, 2023 06:31 am IST,  Updated : Aug 01, 2023 06:32 am IST

Vastu Tips: अधिकत्तर लोगों की आदत होती है कि वे बिस्तर पर या उसके पास कई चीजें रख देते हैं। लेकिन वास्तु में ऐसा करना सही नहीं बताया गया है। कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें बिस्तर पर रखने से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे कलाई में पहनी जाने वाली घड़ी की। आमतौर पर देखा गया है कि लोग अपने हाथ में पहनी जाने वाली घड़ी को सोते समय अपने तकिए के नीचे रखकर सोते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी को कभी भी तकिए के नीचे रखकर नहीं सोना चाहिए। तकिए के नीचे घड़ी रखकर सोने से उसकी आवाज नींद में खलल तो डालती ही है, साथ ही उससे निकलने वाली इलेक्ट्रो मैग्नेटिक तरंगें हमारे दिमाग और हृदय पर बुरा प्रभाव भी डालती हैं। इन तरंगों के चलते, पूरे कमरे में नेगेटिव ऊर्जा पैदा हो जाती है, जो आपकी मन की शांति को भंग कर देती है और उलझन पैदा कर देती है। साथ ही आपकी विचारधारा को नकरात्मक बना देती है।

बिस्तर पर न रखें किताब

वास्तु शास्त्र के अनुसार सिर के नीचे किताब रखकर सोने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। साथ ही जीवन में प्रगति भी रुक जाती है। इसके अलावा किताब और पेन बिस्तर पर रखकर सोने से आपकी आर्थित स्थिति भी प्रभावित होती है। पैसों के अलावा इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है।

दवाईयों को रखें दूर

वास्तु शास्त्रों के मुताबिक, दवाईयों को तकिए के नीचे रखकर बिल्कुल भी नहीं सोना चाहिए। ऐसे करने से आपके आसपास नकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही बीमारियां आपका जीवन भर पीछा नहीं छोड़ती हैं। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Adhik Maas Purnima 2023: सावन अधिक मास की पूर्णिमा पर बन रहा अद्भुत संयोग, इन उपायों को करने से मान-सम्मान व धन में होगी वृद्धि

देवी-देवताओं की तस्वीर दान करनी चाहिए या नहीं? जान लें ये जरूरी बात, वरना जीवन हो जाएगा बर्बाद!

Vastu Tips: विंड चाइम से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान. तभी घर में आएगा गुडलक वरना मिनटों में कर सकती है तिजोरी खाली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म