1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. युवराज सिंह को कप्तान ना बनाए जाने से फैंस को आया गुस्सा, जमकर सुनाई खरी-खोटी

युवराज सिंह को कप्तान ना बनाए जाने से फैंस को आया गुस्सा, जमकर सुनाई खरी-खोटी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 28, 2018 05:46 pm IST,  Updated : Feb 28, 2018 05:46 pm IST

फैंस का गुस्सा युवराज सिंह को किंग्स इलेवन पंजाब टीम का कप्तान ना बनाए जाने पर है।

युवराज सिंह और प्रीति...- India TV Hindi
युवराज सिंह और प्रीति जिंटा

आईपीएल में अपने पहले खिताब की तलाश में जुटी किंग्स इलेवन पंजाब ने हाल ही में अपनी टीम के कप्तान का खुलासा किया है। ज्यादातर लोगों को उम्मीद थी कि टीम की कप्तानी युवराज सिंह करेंगे लेकिन टीम मैनेजमेंट ने युवराज की जगह आर अश्विन को टीम का कप्तान बना दिया। टीम मैनेजमेंट के इस कदम के बाद फैंस गुस्से में नजर आ रहे हैं। नाराज फैंस टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से खुश नहीं है और वो सोशल मीडिया पर जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

अश्विन को टीम ने 7.60 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था, वहीं युवराज को भी टीम ने अपना बनाया था। युवराज अनुभवी और पंजाब के ही रहने वाले हैं और इस लिहाज से फैंस को उम्मीद थी कि पंजाब की बागडोर वो ही संभालेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उनकी जगह अश्विन को टीम का सेनापति घोषित कर दिया गया। फैंस नाराज हैं और वो कह रहे हैं कि युवराज सिंह के साथ धोखा हुआ है और अब पंजाब हमारा सपोर्ट खो चुका है।

इसके अलावा कुछ फैंस ने तो टीम का नाम बदलने तक की सलाह दे डाली। एक फैंस ने गुस्से में कहा कि अब टीम को किंग्स इलेवन पंजाब की जगह टीम का नाम किंग्स इलेवन मद्रास रख लेना चाहिए। आपको बता दें कि आईपीएल-2018 टूर्नामेंट का 11वां सीजन होगा। टूर्नामेंट के लिए दर्शकों में गजब की दीवानगी देखी जा रही है और हर किसी को इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। आईपीएल-11 7 अप्रैल से शुरू होगा और ये 27 मई तक खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस डिफेंडिंग चैंपियन है और इस बार टीम अपने खिताब की रक्षा करने उतरेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल